कलाकारों ने लोक उत्सव भारत पर्व पर गुलाब चक्कर में सांस्कृतिक रंग बिखेरे. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

कलाकारों ने लोक उत्सव भारत पर्व पर गुलाब चक्कर में सांस्कृतिक रंग बिखेरे. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

रतलाम 27 जनवरी/ गणतंत्र दिवस की संध्या पर रतलाम स्थित गुलाव चक्कर परिसर में लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा देश के सांस्कृतिक रंगों की छठा बिखेरी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, विप्लव जैन, प्रवीण सोनी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर, कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, पी.ओ डूडा श्री अरूण पाठक, सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। परिसर में जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की कल्याणकारी योजना पर आधारित विकास प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसे उपस्थित दर्शकों द्वारा सराहा गया।

कार्यक्रम में शाजापुर के बालकृष्ण मालवीय एवं उनके दल द्वारा देशभक्ति लोकगीत प्रस्तुत किये गये। देवास की सुश्री मुस्कान गोस्वामी एवं उनके दल द्वारा लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष दशोत्तर ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754