*ग्राम सभा में महिलाओं ने किया हंगामा मांगा पीने का पानी* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की चिचोली तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कुरसना के ग्राम आलमगढ़ मैं महिलाओं ने जमकर हंगामा किया पीने का पानी दो के नारे लगाए। शासन के निर्देशों के अनुसार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर्व के बाद होने वाली ग्राम सभा का आयोजन ग्राम आलमगढ़ में किया जा रहा था ग्राम के चौपाल पर सचिव और सहायक सचिव बैठकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे तभी महिलाओं द्वारा पानी को लेकर बहस शुरू हो गई महिलाओं ने बताया कि विगत कई दिनों से नल जल योजना बंद है और गांव में पानी की बहुत समस्या है कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है इसको लेकर महिलाओं ने पुनः सचिन को जानकारी से अवगत कराया। ग्राम पंचायत सचिव लक्ष्मण मावासे ने बताया कि गांव से होकर फोर लाइन सड़क निर्माण का कार्य चालू है इस कारण नल जल की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है सुधारने का प्रयास किया जा रहा है ठेकेदार को अवगत करा दिया गया है जल्दी ही समस्या का समाधान निकल जाएगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

