*कबीर साहेब जी का निर्वाण दिवस, 35 जोड़ो का दहेज मुक्त विवाह, 273 यूनिट हुआ रक्तदान* *संत रामपाल महाराज के सान्निध्य में हुआ महा विशाल समागम, लाखों लोगों ने किया भंडारा* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल। सतलोक आश्रम उड़दन में बुधवार पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब जी के निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में संत रामपाल महाराज के पावन सानिध्य में चल रहे महाविशाल समागम का दूसरा संपन्न हुआ। जिसमें लाखो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारा ग्रहण किया। आश्रम के सेवादारों ने बताया कि आज से 508 वर्ष पूर्व कबीर साहेब जी सशरीर सतलोक गए थे जिसकी स्मृति में ये तीन दिवसीय महा विशाल समागम संत रामपाल महाराज के पावन सानिध्य में मनाया जा रहा है। जिसमे सभी को निमंत्रण दिया गया है। इस महा विशाल भंडारे में शुद्ध देशी घी से बने सब्जी, पूड़ी, दाल,चावल, मिष्ठान का भंडारा दिया जा रहा है। साथ ही संत गरीबदास जी महाराज जी द्वारा लिखित अमर ग्रंथ साहिब की अमरवाणी का अखंड पाठ चल रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन संत रामपाल महाराज के समाज सुधार कार्यों के अंतर्गत मात्र 17 मिनट में गुरुवाणी द्वारा 35 जोड़ों का दहेज मुक्त विवाह भी संपन्न कराया गया और जिला चिकित्सालय बैतूल स्टाफ की मौजूदगी में अनुयायियों द्वारा 273 यूनिट रक्तदान भी किया गया और 3585 लोगों के देहदान के संकल्प फार्म भरे गए। समागम में आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने के लिए भव्य पंडाल की व्यवस्था है, समागम में आने वाले श्रद्धालुओं में लिए जूता घर,पार्किंग,मोबाइल चार्जिंग,शौचालय आदि की पर्याप्त सुविधा के साथ सृष्टि रचना की आध्यात्मिक प्रदर्शनी व नि:शुल्क नामदीक्षा, निशुल्क नेत्र व दंत चिकित्सा के साथ अन्य बीमारियों के उपचार की व्यवस्था भी की गई है। समागम के लिए आश्रम को इस प्रकार से सजाया गया है जैसे दीवाली का त्यौहार हो। समागम के दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 2750 लोगों ने संत रामपाल महाराज से नि:शुल्क नामदीक्षा ग्रहण की। इतनी अधिक तादाद में श्रद्धालुओं के आने के बाद भी यातायात सुविधा में किसी प्रकार की अव्यवस्था व संगत में भगदड़ देखने को नहीं मिली। संत रामपाल महाराज के कार्यक्रम में सारी व्यवस्था उनके सेवादार भक्त ही करतें है। अपने गुरुदेव जी के आदेशानुसार आने वाली सर्व संगत शांतिपूर्वक आकर अमर वाणी को श्रवण कर भंडारा प्रसादी लेकर वापस अपने घर जाती रही। आज गुरुवार को इस महासमागम का अंतिम दिन है। आयोजकों ने सभी को उपस्थित होने का आग्रह किया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

