भंडारी परिवार द्वारा निकाला पैदल संघ, बच्चों को बनाया बाल संघपत्ति, शंखेश्वर पार्श्वनाथ मन्दिर पर चढ़ाई नवीन ध्वजा. पैदल संघ में परमात्मा के लगे मंगल जयकारे. Riport manohar malviya।
|
😊 Please Share This News 😊
|
महिदपुर रोड परम पूज्य साध्वी श्री शाश्वत प्रिया श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा की पावन कारी निश्रा में महिदपुर रोड नगर से खरवा कलां का पैदल संघ लाभार्थी पारस मल निलेश कुमार रितेश कुमार अक्षत कुमार भंडारी परिवार द्वारा बुधवार सुबह 6: 30 निवास स्थान से निकला गया जिसमें जिसमें सुमधुर बेंड ढोल नगाड़े रथ पर विराजमान परमात्मा ,गुरुदेव राजेंद्र सुरिश्वर जी का फोटो , नन्हे नन्हे बाल संघपति, सकल जैन श्री संघ समाज के सैकड़ो श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति में परमात्मा एवं गुरुदेव के मंगलकारी जयकारों के साथ पैदल संघ प्रारंभ हुआ। पूज्य साध्वी शाश्वत प्रिया श्री जी महाराज साहब की पावन कारी निश्रा एवं सैकड़ो श्रावक श्राविकाओं का समावेश यात्रा को शोभायमान मान कर रहा था 6 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा में समाज जनों का उत्साह चरम सीमा पर था पूरे रास्ते पैदल यात्रियों ने परमात्मा की जय जयकार एवं मंगल गीत गाते हुए चल रहे थे समाज जनों द्वारा जगह-जगह गुरुदेव की गहुली की गई । 2 घंटे पश्चात पैदल यात्रा श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर खारवा पहुंची जहां पर लाभार्थी भंडारी परिवार द्वारा सकल श्री संघ की नवकारसी, स्नात्तपूजा, सत्तर भेदी महापूजन विधान प्रसिद्ध संगीतकार द्वारा सुमधुर भक्ति गीतों के साथ संपन्न किया गया पश्चात शुभ मुहूर्त में मंदिर के शिखर पर लाभार्थी भंडारी परिवार द्वारा नवीन ध्वजा ओम पुण्र्याहंम ओम प्रियंहताम उच्च स्वरो के साथ आरोहित की गई। सभी उपस्थित समाज जन इस अनमोल क्षण के साक्षी बने। संघ पूजा एवं प्रभावना भी की गई,तत्पश्चात सकल जैन श्री संघ खरवा, महिदपुर रोड एवं आगंतुक महानुभावों के साधार्मिक वात्सल्य, पैदल यात्रा संघ एवं अमर ध्वजा के लाभार्थी पारसमल निलेश कुमार रितेश कुमार अक्षत कुमार भंडारी परिवार द्वारा संपूर्ण आयोजन किया गया। एवं पूज्य साध्वी जी को कामली ओढाई गई।जैन श्री संघ महिदपुर रोड श्री संघ खरवा कलां, नवयुवक, महिला ,बहू, तरुण परिषद, सभी समाज जनों, एवं आगंतुक महानुभाव द्वारा संघपति एवं ध्वजा के लाभार्थी भंडारी परिवार का बहुमान किया गया। भंडारी परिवार द्वारा मंगलमय कार्यक्रम के अवसर पर पधारे सभी का आभार व्यक्त किया गया उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

