राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 78 वे बलिदान दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 78 वे बलिदान दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

😊 Please Share This News 😊

सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद आबिद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया आज शहीद पार्क स्थित शहीद स्मारक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीरों को शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण करते हुए शिक्षाविद् कमर अली ने कहा राष्ट्रपिता का पूरा जीवन देश को स्वतंत्र कराने में एवं देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा । आपका योगदान को यह देश कभी भुला नहीं पाएगा । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर अभिषेक सिसोदिया, शिक्षाविद सादिक मंसूरी, आजम खान, समाजसेवी सैयद उस्मान हसन, जगन्नाथ अष्टकर, शाकिर शेख, डॉ. तेज कुमार मालवीय , नासिर मंसूरी , सोनू सिंह आनंद,

जाहिद नूर एडवोकेट,अनवर नागोरी,इकबाल उस्मानी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण किया । उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर एवं प्रवक्ता सैयद आशिक अली ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]