*महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर लिया मद्य निषेध का संकल्प*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर लिया मद्य निषेध का संकल्प*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

बैतूल।  कार्यालय उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण के निर्देशों के परिपालन में शुक्रवार को महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जेएच कॉलेज में मद्य निषेध संकल्प दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे के संरक्षण में किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों में तेजी से बढ़ रही मद्यपान एवं मादक द्रव्यों के सेवन की प्रवृत्ति पर रोकथाम करना तथा स्वस्थ, नशामुक्त समाज की दिशा में जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में महात्मा गांधी जी के विचारों को स्मरण करते हुए उनके नशामुक्त भारत के स्वप्न को साकार करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संघटक डॉ.जीपी साहू ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। कार्यक्रम अधिकारी प्रो.शंकर सातनकर ने कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन सादगी, संयम और आत्म अनुशासन का प्रतीक है, जिसे अपनाकर ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है। इसके पश्चात प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे द्वारा सभी उपस्थित स्टाफ सदस्यों एवं छात्र -छात्राओं को मद्य निषेध की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में क्रीड़ा अधिकारी डॉ. पीटर, महिला कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर गीता माली, डॉ. सुभाष खातरकर, डॉ.बी नागल, डॉ.भोलू सिंह मसकोली सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]