किस्मत न्यूज़ बैतूल.गिरदावरी एप को जटिल बनाए जा रहा है, इसको सुगम बनाएं* *पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ बैतूल.गिरदावरी एप को जटिल बनाए जा रहा है, इसको सुगम बनाएं* *पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल। मप्र पटवारी संघ ने  जिले के पटवारियों को कार्यक्षेत्र में तकनीकी एवं मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संघ के विवेक मालवीय और दिलीप करोचे ने बताया कि वर्तमान में पुराने अभिलेख के स्कैनिंग में से 5 प्रतिशत डेटा का क्यूए चेक किया जाता है। परन्तु स्कैनिंग मेटा-डेटा में बहुत मात्रा में विसंगतियां हैं। जिसे दूर किया जाना चाहिए। कमलेश पवार और चन्द्रभान बारस्कर ने कहा कि जिले के पटवारियों को फार्मर रजिस्ट्रेशन के कार्य में विना किसी तकनीकी प्रशिक्षण दिए ही कार्य कराया जा रहा है जिससे ज्यादातर पटवारियों को कार्य करने का तकनीकी ज्ञान नहीं होने से यथा प्रगति नहीं मिल रही है। मोरध्वज टिकमें और केशवकांत कोसे ने बताया कि  जिले की कुछ तहसीलों में पटवारियों को उनके मूल हल्के से साथ अतिरिक्त प्रभार में हल्के दिए गए है। कार्य सुविधा की दृष्टि से एवं नियमानुसार अतिरिक्त हल्के का प्रभार मूल हल्के के समीपस्थ हल्के का एवं एक ही राजस्व निरीक्षक सर्किल में दिया जाए। हरिओम चौरे और मोहन धुर्वे ने कहा कि सीमांकन कार्य के लिए रोवर मशीन का प्रशिक्षण जिले के सभी पटवारियों को दिया जाने चाहिए। इसके लिए 5-5 पटवारियों को मास्टर टे्रनर के रूप में प्रशिक्षण दिया जाए। प्रियंका पाटिल और महेन्द्र राठौर ने कहा कि  सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई के आवेदनों को संबंधित विभाग, शाखा को प्रेषित किया जाना चाहिए। आवेदक के ग्राम का नाम देख कर सीधे पटवारियों को ही निराकरण के लिए प्रेषित किया जा रहा है। अनिल उइके और दिगम्बर बारस्कर ने कहा कि प्रशासन के आदेश के अनुसार बीपीएल सर्वे एवं संबल सत्यापन के लिए पटवारियों को पृथक रखा जाए। रेखा मानकर और मोनिका खवसे ने कहा कि उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेशानुसार नवीन पटवारियों को 100 प्रतिशत वेतन का भुगतान एरियर सहित किया जाए। रेखा परते और हुलसी सोलंकी ने कहा कि गिरदावरी एप में नए-नए प्रयोग किए जा रहें हैं और इसे बहुत जटिल बनाए जा रहा है। इस ऐप का सरलीकरण किया जाए। दिलीप देशमुख और लवप्रीत सोनी ने कहा कि पटवारियों को समय पर भत्तों को पूर्ण भुगतान वेतन के साथ किया जाए। ज्ञापन सौंपते समय संघ के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]