बैतूल.अतिथि विद्वानों के साथ अन्याय नहीं होने दुंगा: हेमंत खंडेलवाल* *अतिथि विद्वानों के प्रतिनिधि मंडल ने श्री खंडेलवाल से भेंट कर रखी मांगे*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल.अतिथि विद्वानों के साथ अन्याय नहीं होने दुंगा: हेमंत खंडेलवाल* *अतिथि विद्वानों के प्रतिनिधि मंडल ने श्री खंडेलवाल से भेंट कर रखी मांगे*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल से अतिथि विद्वान नियमितीकरण संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट कर उन्हें मप्र के शासकीय महाविद्यालयों के रिक्त पद के विरुद्ध अतिथि विद्वानों के भविष्य की सुरक्षा के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर आशीष पांडे और डॉ.नरेन्द्र सोनी ने कहा कि लगभग 25 वर्षों से प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध कार्यरत अतिथि विद्वानों से शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कार्य कराया जा रहा है। डॉ.आरए पांडे और डॉ.एसडी साहू ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग की सेवा करते हुए कई अतिथि विद्वान आयु सीमा को पार कर चुके हैं तथा बढ़ती उम्र, पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों की वजह से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता नहीं अर्जित कर पा रहे हैं। जिस वजह से समाज के उच्च शिक्षित वर्ग के साथ ही परिवारों का भी भविष्य अंधकारमय है। डॉ.वीरेन्द्र चौहान और डॉ.नितेश कनाठे ने कहा कि अतिथि विद्वानों के उम्र और अनुभव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में कार्यरत अतिथि विद्वानों को हरियाणा सरकार के पैटर्न पर समायोजित किया जाए। डॉ.राजेश माथनकर और डॉ.मनीष मुंडे ने मांग रखी कि प्रदेश में कार्यरत अतिथि विद्वानों के पदों को सुपरन्यूमरेरी, डाइंग कैडर मानकर भविष्य सुरक्षित किया जाए। जिस पर हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि अतिथि विद्वानों के साथ अन्याय नहीं होने दुंगा और आपकी मांग को संबंधित मंत्रालय के समक्ष रखुंगा। संघ ने श्री खंडेलवाल को को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संघ के डॉ.सुरेन्द्र जीतपुरे, डॉ.अभिजीत सरसोदे, डॉ.विनीत राठौर, डॉ.मोहनलाल सूर्यवंशी, डॉ.उमेश डोंगरे, डॉ.सुदामा कोकाटे, डॉ.निधीष मिश्रा, डॉ.नरेन्द्र नागले, डॉ.साधना ठाकुर, डॉ.नीलप्रभा खांडवे सहित संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]