बैतूल.संघर्ष का सफर सफलता तय करता है जन्म या बैकग्राउंड से फर्क नहीं पड़ता* *दीक्षांत समारोह संपन्न* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।   – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल.संघर्ष का सफर सफलता तय करता है जन्म या बैकग्राउंड से फर्क नहीं पड़ता* *दीक्षांत समारोह संपन्न* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  

😊 Please Share This News 😊

#बैतूल। सरस्वती विद्या मंदिर कालापाठा में दीक्षांत समारोह 2026 कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर सचिन भागवत ने कहा कि प्रगति के लिए वेदों के मंत्र, समय का अनुशासन, उद्देश्य का अनुशासन जरूरी है। प्रतियोगिता लिखित हो या मौखिक की तैयारी कैसे करनी है यह भी उनके द्वारा समझाया गया। हमारा शौक (हॉबी) हमें तनाव मुक्त करता है इसलिए हॉबी को हमेशा जिंदा रखें। करियर के लिए मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती है और हमेशा समाचार पत्रों के माध्यम से अपडेट रहना चाहिए। डॉ.श्रीमती कृष्णा जैन ने कहा कि न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक आगे की सीढ़ी तय करेंगे और अगले 3 वर्षों में स्वयं के लिए जॉब की गारंटी को ध्यान में रखकर ही कार्य करें। सीए सचिन आर्य ने कहा कि समर्पण ही आत्मविश्वास को स्ट्रांग करता है और लक्ष्य प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करता है। बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधन मयंक वासनिक ने कहा कि व्यक्ति का संघर्ष सफर तय करता है जन्म या बैकग्राउंड से कोई फर्क नहीं पड़ता। इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रबंधक आकाशवाणी बैतूल सचिन भागवत, सीए सचिन आर्य बैतूल, डॉ.कृष्णा जैन, प्रबंधक बीओआई घोड़ाडोंगरी मयंक वासनिक बैतूल एवं भूपेंद्र पवार ने कहा कि बच्चों को ध्यान पूर्वक स्थिर मन से अध्ययन करने की आवश्यकता है जिससे वे लक्ष्य प्राप्त कर सकें सभी अतिथि गण सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व छात्र रह चुके हैं और उन्होंने अपने विद्यालय के छात्र जीवन के बारे में बच्चों को बताया। इस अवसर पर विद्यालय संचालन समिति महर्षि अरविंद शिक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि साहू एवं कोषाध्यक्ष राजा साहू विद्यालय के प्राचार्य संजय उपाध्याय, आचार्य सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]