बैतूल समाज के वरिष्ठजन हमारी धरोहर: भाजपा प्रदेश सचिव महाराष्ट्र सरिता ताई गाकरे*  *पवार समाज के वरिष्ठ नागरिकों का स्नेह सम्मेलन संपन्न  * अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।   – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल समाज के वरिष्ठजन हमारी धरोहर: भाजपा प्रदेश सचिव महाराष्ट्र सरिता ताई गाकरे*  *पवार समाज के वरिष्ठ नागरिकों का स्नेह सम्मेलन संपन्न  * अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। पवार समाज वरिष्ठ जन कल्याण मंच का स्नेह सम्मेलन द्वारका लॉन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम प्रदेश भाजपा सचिव6 महाराष्ट्र सरिता ताई गाकरे के मुख्य आतिथ्य में और मंच के संरक्षक एडवोकेट बाबूलाल कालभोर, डॉ.सरिता बोबड़े, कृष्ण कुमार डोबले, डॉ.प्रमोद किनकर, डॉ.तीर्थनंदन बंनगरे, वल्लभ डोंगरे, बलराम डहारे, गोंदिया पवार, अजय डहारे, कमलेश पराडकर, कैप्टन सुरेश सिंह परमार, नीलमणी पवार,सुरेश ख़वसे के विशेष आतिथ्य तथा कैप्टन एल.आर. पवार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री हनुमान चालीसा का पाठ,  अतिथि सत्कार उपरांत प्रतिवेदन का वाचन मंच के प्रवक्ता बाबूराव पवार द्वारा, सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत ज्ञानपीठ पब्लिक स्कूल भारत भारती की छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी, अतिथि उद्बोधन, महिलाओं का हल्दी कुमकुम और वीर नारी शांता बाई खवसे व शांता बाई पाठेकर का सम्मान किया गया। इस मौके पर सरिता ताई गाकरे ने कहा कि समाज के वरिष्ठजन हमारी धरोहर हैं। जो भी पवारो की माता गढकालिका को अपनी कुलदेवी माता मानता है, जो-जो अपने महान प्रतापी शासक राजा भोज को अपना कुल गौरव मानता है। वह हम सबके लिए एक है, कोई भी अलग नहीं है। मैं सभी पवार, भोयर, परमार  भाई-बहनों,नौजवानों का आव्हान करती हूं कि हम सभी आज इस मंच से संकल्प लेते हैं कि हम सभी देश भर के पवार तथा सनातन प्रेमी धार स्थित भोजशाला में अगले वर्ष अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर बसंत पंचमी मनाकर हमारी धरोहर के प्रति सम्मान जताए और पूजा का अपना अधिकार प्राप्त करे। कार्यक्रम का संचालन अविनाश देशमुख और युगलकिशोर डिगरसे ने एवं आभार मंच के उपाध्यक्ष सोजरलाल गोहिते ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ जन कल्याण मंच के समस्त सदस्य, पदाधिकारी एवं मातृशक्ति का सराहनीय योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]