किस्मत न्यूज़ उज्जैन.राष्ट्रीय एकता शिविर हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दल का प्रस्थान।।*
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ उज्जैन.सम्राट् विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन परिक्षेत्र के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का चयनित दल आज राष्ट्रीय एकता शिविर (NIC) में सहभागिता हेतु अपने गंतव्य के लिए आज रवाना हो गया है। यह राष्ट्रीय स्तर का शिविर दिनांक 04 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर, बिहार में आयोजित किया जा रहा है।
भारत सरकार के इस प्रतिष्ठित शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित एनएसएस स्वयंसेवक एवं कार्यक्रम अधिकारी सहभागिता करेंगे। *उल्लेखनीय है कि इस राष्ट्रीय एकता शिविर में सहभागिता हेतु संपूर्ण मध्यप्रदेश से केवल सम्राट् विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन का ही चयन किया गया है, जो विश्वविद्यालय तथा उसके एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।*
इस अवसर पर सम्राट् विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु डॉ. अर्पण भारद्वाज, माननीय कुलसचिव श्री अनिल शर्मा, कार्यपरिषद के वरिष्ठ सदस्य डॉ. राजेश सिंह कुशवाहा वरिष्ठ स्वयंसेवक मनोहर सूर्यवंशी तथा विश्वविद्यालय की ओपन इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमन सिंह सोलंकी द्वारा राष्ट्रीय एकता शिविर में सहभागिता करने जा रहे स्वयंसेवक नीरज गुर्जर,यशवंत मालवीय,मनीष सिसोदिया,देव चौहान,बंटी झोड़िया, माया गुर्जर,वंशिका शर्मा,कौशल्या पुष्पद,ज्योति गोस्वामी,जानवी जैन एवं दल प्रभारी एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ राधेश्याम भील को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं एवं उनसे विश्वविद्यालय और प्रदेश का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया गया है।
विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. शेखर मैदमवार ने आशा व्यक्त की है कि शिविर में अर्जित अनुभवों एवं सीख को सभी स्वयंसेवक अपने-अपने महाविद्यालयों तथा समाज में सकारात्मक रूप से साझा करेंगे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

