किस्मत न्यूज़ बैतूल*गोला फेंक में सुनीता प्रथम, प्रियंका दूसरे स्थान पर रही* *ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ बैतूल। खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं मेरा युवा भारत बैतूल युवा कार्यक्रम द्वारा दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन भीमपुर के मॉडल स्कूल खेल परिसर में आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत प्राचीन खेल कबड्डी, रस्सा कसी, गोला फेक, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जनपद अध्यक्ष भीमपुर भैया लाल इरपाचे, प्राचार्य मॉडल स्कूल भीमपुर श्रीमती आशा साहू के आतिथ्य में और जिला अधिकारी श्रीमती सुषमा गवली की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर सुषमा गवली ने बताया कि भारत सरकार मेरा युवा भारत द्वारा इस तरीके के आयोजन ब्लॉक स्तर पर किए जा रहे हैं। जिससे ग्रामीण अंचल में छिपी हुई प्रतिभा अपनी प्रतिभा निखार सके। जनपद अध्यक्ष श्री इरपाचे ने कहा कि सरकार के द्वारा खेल जगत के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधि जन जागरूकता के कार्यक्रम संचालित किया जा रहे हैं जिससे प्रतिभाओं को अनेक ऊंचाई तक पहुंचने का एक सुनहरा अवसर मिलता है। कार्यक्रम में कबड्डी में प्रथम स्थान जूनियर युवा मंडल भीमपुर व उपविजेता बजरंग क्लब बेला रहा, गोला फेक में प्रथम स्थान सुनीता व द्वितीय स्थान प्रियंका धुर्वे, पुरुष वर्ग गोला फेंक में शेशपाल इवने प्रथम, द्वितीय स्थान लोकेश ने, 100 मीटर दौड़ में सुनीता ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान नीलिमा ने, 200 मीटर दौड़ में पंकज नरवर प्रथम व वासुदेव कवड़े ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन धनंजय सिंह ठाकुर द्वारा व आभार तनुश्री सोनी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित सुजीत इवने, रवि कुमार इवने, कृष्ण राव मालवी, महादेव पाल, नेहा चौहान, मयंक जैन, प्रीति उईके, तनुश्री सोनी, संजना धुर्वे, निलेश मोरले, कमल इवने सहित बड़ी संख्या में पीटीआई शिक्षक और युवा मंडल खिलाड़ी उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

