किस्मत न्यूज़ रतलाम पुलिस द्वारा उकेड़िया एवं राजाखेड़ी कंजर डेरो पर दबिश. आबकारी विभाग के साथ अवैध शराब के विरुद्ध की गई संयुक्त कार्यवाही. 60 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ रतलाम पुलिस द्वारा उकेड़िया एवं राजाखेड़ी कंजर डेरो पर दबिश. आबकारी विभाग के साथ अवैध शराब के विरुद्ध की गई संयुक्त कार्यवाही. 60 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों, विभिन्न प्रकरणों फरार आरोपियों, स्थाई वारंटियों की धड़पकड़ एवं अवैध शराब के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिए गए है।

      इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 06.02.2026 को प्रातः नगर पुलिस अधीक्षक जावरा शहर श्री युवराज सिंह एवं जावरा मंडल सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री शिवनारायण शिंगनाथ के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त पुलिस एवं आबकारी दल द्वारा ग्राम राजाखेड़ी एवं उकेडिया के कंजर डेरो पर दबिश दी गई। संयुक्त टीम द्वारा ग्राम उकेडिया एवं राजाखेड़ी के कंजर डेरों में कार्रवाई करते हुए बड़े-बड़े ड्रम, कुप्पों एवं मटकों में रखा लगभग 1500 किलोग्राम महुआ लहान (अवैध शराब बनाने हेतु तैयार सामग्री) नष्ट किया गया। साथ ही निम्न आरोपियों से कुल 60 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त की गई

*1.* सुन्दरबाई पति देशराज से – 15 लीटर अवैध शराब 

*2.* अंजली पति कमलेश कंजर से – 15 लीटर अवैध शराब

*3.* मुकेश पिता शंकर से – 15 लीटर अवैध शराब

*4.* ईश्वर पिता जीवनियां से – 15 लीटर अवैध शराब

उक्त आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

*सराहनीय भूमिका –* संयुक्त कार्रवाई में शामिल अधिकारी-कर्मचारी

थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा से निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, उपनिरीक्षक शिवेन्द्र कुमार, सहायक उपनिरीक्षक आशिष मांगरिया, प्रधान आरक्षक दिलीप शर्मा सहित पुलिस टीम तथा आबकारी विभाग से आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्करे, पुष्पराज चौहान, संतोष मंडलोई, अविनाश भूरिया, अभिषेक वायकर, मुख्य आरक्षक ओमप्रकाश सांवरिया एवं उनकी टीम का उल्लेखनीय योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]