Kismat new Ujjain भारत रत्न, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सीमांत गांधी खान अब्दुल गफ्फार खान बादशाह खान की 136वी जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन एवं शहर की दो श शख्सियत सीमांत गांधी अवार्ड सम्मानित।
|
😊 Please Share This News 😊
|
Kismat news Ujjain. सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया आज भारत रत्न खान अब्दुल गफ्फार खान सीमांत गांधी की 136वीं जयंती के अवसर पर सेंट मदार कान्वेंट स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया अतिथि के तौर पर नई पहल के अध्यक्ष शकेब कुरैशी, शिक्षाविद रीना तिवारी, ऐच्छिक सेवानिवृत्त एस. आई मोहम्मद जहीर, मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन, प्राचार्य दरकक्षा खान ने प्रतियोगिता में सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किये। अतिथि शकेब कुरैशी ने अपने उद्बोधन में कहा बादशाह खान का पूरा जीवन देश की आजादी के लिए समर्पित रहा अपने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी , सरदार वल्लभभाई पटेल, पंडित जवाहरलाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस,राजेंद्र प्रसाद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमि का निभाई । कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए शहजाद खान पप्पू भाई ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सीमांत गांधी का स्मरण करते हुए कहा सीमांत गांधी देश की स्वतंत्रता के लिए अनेक बार जेल गए आप सभी स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल रहे आपका संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित रहा आप देश के विभाजन के खिलाफ थे ।आपको देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया ऐसे महान व्यक्तित्व सदीयो में बिरले जन्म लेते हैं आपका योगदान को भारत और यह विश्व कभी नहीं पाएगा आपको नोबेल शांति पुरस्कार के लिए भी दो बार नामित किया गया । इस वर्ष का खान अब्दुल गफ्फार खान अवार्ड शहर की दो शख्सियतो को सम्मानित किया गया समाजसेवी इरशाद कुरैशी एवं एडवोकेट जाहिद नूर को इस वर्ष का सीमांत गांधी अवार्ड प्रदान किया गया । कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिक शकील अहमद बादशाह भाई नाजिया, अहमद शिरीन खान, उस्मान मुल्तानी ,अब्दुल खालिक अनीस अहमद, आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन इकबाल उस्मानी ने किया आभार नासिर मंसूरी ने माना। उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर एवं सैयद आशिक अली ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

