किस्मत न्यूज़ रतलाम.पुरानी पेंशन और ई अटेंडेंस के विरोध में शिक्षक उतरेंगे सड़क पर. रैली व ज्ञापन ई-अटेंडेंस व पुरानी पेंशन को लेकर आंदोलन. मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ रतलाम।
अध्यापक शिक्षक संवर्ग की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ, रतलाम के तत्वावधान में रविवार, 8 फरवरी 2026 को जिला स्तरीय रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व भरत पटेल के आह्वान पर प्रदेशभर में एक साथ किया जा रहा है।
संघ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता निर्धारण, ई-अटेंडेंस प्रणाली का विरोध, पुरानी पेंशन बहाली, ग्रेच्युटी सहित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। रैली के पश्चात माननीय मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
*दोपहर 12 बजे होगा एकत्रीकरण*
रविवार को दोपहर 12 बजे गुलाब चक्कर, पुराना कलेक्टर कार्यालय पर शिक्षक एकत्रित होकर सभा करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे रैली के रूप में नवीन कलेक्टर कार्यालय, महू रोड पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
*यह रहेगा रैली मार्ग*
गुलाब चक्कर से प्रारंभ होकर रैली
नगर निगम → कॉलेज रोड → लोकेन्द्र टॉकीज → दो बत्ती → कॉन्वेंट स्कूल → फव्वारा चौक → नवीन कलेक्टर कार्यालय (महू रोड) तक निकाली जाएगी।
*संगठन के पदाधिकारी करेंगे नेतृत्व*
कार्यक्रम का नेतृत्व संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष सुनील गोंड़ द्वारा किया जाएगा। संगठन ने जिले के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं से अपील की है कि वे अपने भविष्य और अधिकारों के हित में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
*गुलाब चक्कर से प्रारंभ होकर रैली*
नगर निगम → कॉलेज रोड → लोकेन्द्र टॉकीज → दो बत्ती → कॉन्वेंट स्कूल → फव्वारा चौक → नवीन कलेक्टर कार्यालय (महू रोड) तक निकाली जाएगी।
*संगठन के पदाधिकारी करेंगे नेतृत्व*
कार्यक्रम का नेतृत्व संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष सुनील गोंड़ द्वारा किया जाएगा। संगठन ने जिले के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं से अपील की है कि वे अपने भविष्य और अधिकारों के हित में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
*प्रमुख मांगें*
नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना
दमनकारी ई-अटेंडेंस प्रणाली बंद हो
पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए
संघ का कहना है कि यदि अब भी शिक्षकों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
संघ के संभागाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, जिलाध्यक्ष सुनील गोंड़, जिला सचिव राजेश स्वर्णकार, जिला संगठन मंत्री हरिराम जाटवा, जिला उपाध्यक्ष किरण पाटीदार व रमेश उपाध्याय, संभागीय उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, महासचिव रामकरण कनेरिया, रतलाम ब्लॉक अध्यक्ष विजय डोडियार, जावरा ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार दडिंग, आलोट ब्लॉक अध्यक्ष आनन्द चावला, पिपलोदा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश जगदेव, सैलाना ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश परमार, बाजना ब्लॉक अध्यक्ष तेजू डोडियार, तरन्नुम जहाँ, धर्मेंद्र शर्मा, हरनिस, सचिन मेहता, गोविंद पाटीदार, राजेश जोशी, सादिक खान, प्रकाश परमार व भुप्रकाश मालवीय आदि ने जिले के समस्त शिक्षक-कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रैली व ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
राजेश स्वर्णकार
जिला सचिव
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

