किस्मत न्यूज़ उज्जैन नगर निगम परिसर स्थित नजरअली मिल कम्पाउंड में बनी मजार के आसपास वर्षों से काबिज अवैध कब्जे को नगर निगम की टीम ने मलबे में तब्दील कर दिया. आजम खान की विशेष ख़बर
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ उज्जैन नियमों का उल्लंघन होने पर शनिवार को निगम ने जेसीबी और पुलिस की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण हटाया। सुरक्षा के लिए 50 पुलिसकर्मी तैनात थे।
निगम उपायुक्त आईएएस संतोष टैगोर के मुताबिक, मजार के आसपास सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा था। नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया, इसलिए कार्रवाई की गई।
लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने वादा करके भी अपना वादा नहीं निभाया। उनका कहना है कि मस्जिद को तोड़ दिया गया, जहां सालों से नमाज हो रही थी। स्थानीय लोगों का दावा है कि प्रशासन ने उन्हें विश्वास दिलाया था कि सिर्फ आसपास का अतिक्रमण हटाया जाएगा, मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुँचाया जाएगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

