बैतूल प्रधानमंत्री सम्मान निधि का झांसा देकर कोरकू महिला से धोखाधड़ी, जमीन हड़पी. धोखे से रजिस्ट्री का आरोप, पीड़िता ने कलेक्टर से की शिकायत. धोखाधड़ी का प्रकरण पंजीबद्ध कर उचित दंडात्मक कार्रवाई की मांग । – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल प्रधानमंत्री सम्मान निधि का झांसा देकर कोरकू महिला से धोखाधड़ी, जमीन हड़पी. धोखे से रजिस्ट्री का आरोप, पीड़िता ने कलेक्टर से की शिकायत. धोखाधड़ी का प्रकरण पंजीबद्ध कर उचित दंडात्मक कार्रवाई की मांग ।

😊 Please Share This News 😊

बैतूल।

बैतूल

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दिलाने के नाम पर एक अनपढ़ आदिवासी महिला से धोखाधड़ी कर उसकी कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम गौलगोदी पोस्ट चुनालोमा निवासी तापी पति गन्नु बारस्कर ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसकी भाभी लखाय पति भुतू दहीकर तथा भतीजे राजू पिता भुतू दहीकर ने सम्मान निधि का झांसा देकर धोखे से उसकी जमीन की रजिस्ट्री करा ली।

आवेदन में तापी ने बताया कि वह अनपढ़ एवं घरेलू महिला है और उसे कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी नहीं है। उसकी कृषि भूमि खसरा नंबर 323 रकबा 0.700 हेक्टेयर ग्राम बोदीजुनाबानी में स्थित है, जिस पर उसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा था। इस बात की जानकारी उसने अपने भतीजे राजू पिता भुतू दहीकर को दी, जिस पर राजू ने आधार कार्ड लेकर बैतूल चलने और सम्मान निधि की कार्यवाही कराने की बात कही।

 02 दिसंबर को राजू तापी के घर आया और आधार कार्ड लेकर चला गया। अगले दिन 03 दिसंबर को वह मोटरसाइकिल से तापी को खेत में बोदीजुनाबानी ले गया, जहां यह कहकर फोटो खिंचवाई गई कि सम्मान निधि की प्रक्रिया के लिए खेत में फोटो जरूरी है। फोटो के समय तापी के साथ लखाय पति भुतू दहीकर को भी खड़ा किया गया। इसके बाद तापी को बैतूल ले जाया गया, जहां सम्मान निधि की कार्यवाही के नाम पर धोखे से उसकी कृषि भूमि की रजिस्ट्री करा ली गई।

तापी ने स्पष्ट किया कि उसे रजिस्ट्री के बदले कोई भी राशि नहीं दी गई। बाद में गांव लौटने पर जब उसके बेटे सुखदेव को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली और दस्तावेज निकलवाए गए, तब पता चला कि जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है। इसके बाद तापी, उसका बेटा सुखदेव, बहु और बेटी भोनी अनावेदकों के घर पहुंचे और जमीन धोखे से रजिस्ट्री कराने का सवाल किया, जिस पर पहले जमीन वापस करने की बात कही गई, लेकिन बाद में झगड़ा कर उन्हें भगा दिया गया।

पीड़िता ने कलेक्टर बैतूल से मांग की है कि लखाय दहीकर एवं राजू दहीकर के विरुद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण पंजीबद्ध कर उचित दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]