किस्मत न्यूज़ उज्जैन*14 फरवरी के बाद टंकी चौक से दानी गेट तक होगा चौड़ीकरण का काम शुरू*अब्दुल वाहिद मंसूरी।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ उज्जैन।आने वाले दिनों में 14 फरवरी के बाद दानी गेट से टंकी चौक तक का चौड़ीकरण होगा, क्योंकि यह मार्ग सवारी मार्ग में आता है इसलिए इसको जल्दी चौड़ा किया जाएगा। 7 दिन की अवधि के नोटिस बाँट दिए गए हैं।
14 फरवरी के बाद अब तेलीवाड़ा से टंकी चौक से दानी गेट चौराहे तक का चौड़ीकरण पहले होगा। यह टंकी चौक से ढाबा रोड पर 62 नोटिस भूमि स्वामियों को दे दिए गए हैं
सड़क 15 मीटर चौड़ी करनी है और इसमें व्यस्ततम बाजार तथा सवारी मार्ग का हिस्सा आता है। सत्यनारायण मंदिर से लेकर टंकी चौक तक महाकालेश्वर की सवारी निकलती है और यह क्रम हर सोमवार को रहता है। इसको देखते हुए 14 फरवरी से काम शुरू किया जाएगा और 4 महीने में नगर निगम द्वारा
किया जाएगा ताकि सवारी के समय यहाँ दिक्कत ना आए लेकिन इतनी जल्दी यह काम होता मुश्किल दिखाई देता है। इस बार सावन मास में प्रशासन को सवारी का रूट कोरोना काल की तरह छोटा करना पड़ेगा, तब ही जाकर यहाँ पर चौड़ीकरण का काम लगभग 8 से 10 महीने में पूरा हो पाएगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

