रतलाम थाना पिपलौदा पुलिस द्वारा अपह्रत हुई 01 नाबालिक बालिका को इन्दौर से किया बरामद एवं 01 आरोपी गिरफ्तार. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम थाना पिपलौदा पुलिस द्वारा अपह्रत हुई 01 नाबालिक बालिका को इन्दौर से किया बरामद एवं 01 आरोपी गिरफ्तार. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

रतलाम पुलिस मुख्यालय द्वारा गुम अवयस्क बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विवेक कुमार व श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री संदीप कुमार मालवीय अनुभाग जावरा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी पिपलौदा निरी. रमेश कोली के नेतृत्व में अपहृत हुई बालिकाओं की तलाश/दस्तयाबी हेतु टीम गठित की जाकर अपहृत हुई 01 नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता मिली । 

*घटना का संक्षिप्त विवरण–* दिनांक 13.09.2025 को फरियादी की नाबालिक बालिका के अपहर्त होने की रिपोर्ट पर थाना पिपलौदा पर अपराध क्रमांक 324/2025 धारा 137(2)बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

*टीम कार्यवाहीः-* उक्त निर्देशो के पालन मे अपराध की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय जावरा श्री संदीप कुमार मालवीय के निर्देशन मे उनि राजु मखौड़ चौकी प्रभारी सुखेड़ा के नेतृत्व मे टीम का गठन कर अपहृत बालिका की तलाश हेतु सायबर सेल की तकनीकी सहायता से जिला इन्दौर तरफ रवाना किया गया बाद जिला इन्दौर से अपहृत बालिक को आरोपी के कब्जे से दस्तयाब कर विधिवत कार्यवाही की जाकर प्रकरण मे धारा 64(2) एम,87 BNS एवं 5/6 पाक्सो एक्ट का ईजाफा किया गया व आरोपी अर्जुन गोस्वामी पिता मनोहरपुरी गोस्वामी उम्र 22 साल निवासी पंचेवा जिला रतलाम को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाँ से उसे उपजेल जावरा निरुद्ध किया गया प्रकरण मे विवेचना जारी है 

*नाम आरोपी :-* अर्जुन गोस्वामी पिता मनोहरपुरी गोस्वामी उम्र 22 साल निवासी पंचेवा जिला रतलाम 

*सराहनीय भूमिका-* प्रकरण मे निरीक्षक रमेश कोली थाना प्रभारी पिपलौदा , उनि राजू मखोड़ चौकी प्रभारी सुखेड़ा, आरक्षक विजय पाल, आरक्षक त्रिलोकसिंह ,आरक्षक जितेन्द्र माली, आरक्षक राजेश पटेल, सैनिक अशोक कुमावत सायबर सेल से आर विपुल भावसार, आर तुषार सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]