पत्रकारिता की चुनौतियों पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की वर्चुअल बैठक संपन्न। मनोहर मालवीय की रीपोर्ट  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

पत्रकारिता की चुनौतियों पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की वर्चुअल बैठक संपन्न। मनोहर मालवीय की रीपोर्ट 

😊 Please Share This News 😊

जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक पत्रकारिता के दौरान आने वाली दिक्कतों और वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा हेतु आयोजित की गई। बैठक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अनुराग सक्सेना की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें देशभर से लगभग पचास पदाधिकारियों ने सहभागिता कर अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व न्यायाधीश विकास कुमार जी ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकार निर्भीक होकर कार्य नहीं कर पा रहा है, जो एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए चिंताजनक संकेत है। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने कहा कि एक ओर सरकार सभी व्यवस्थाओं को डिजिटल करने की दिशा में अग्रसर है, वहीं दूसरी ओर प्रेस के साथ अपेक्षित व्यवहार नहीं किया जा रहा है और प्रिंट मीडिया को समुचित मान्यता नहीं मिल पा रही है। उन्होंने प्रेस की गरिमा और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठनात्मक एकजुटता पर जोर दिया।

बिहार प्रदेश अध्यक्ष अकबर इमाम ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पत्रकारिता का स्वरूप विकृत होता जा रहा है। कम योग्य व्यक्तियों के प्रवेश से पत्रकारिता की साख प्रभावित हो रही है। ऐसे में समय-समय पर प्रशिक्षण एवं पत्रकारिता की बारीकियों से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि पत्रकारों का मान-सम्मान बना रहे।

उत्तर प्रदेश से बी त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश में संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है और पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। वहीं प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी हो गया नागेंद्र पाण्डेय ने कहा कि स्थानीय पत्रकार कठिन परिस्थितियों में समाचार संकलन करते हैं, इसलिए उन्हें उचित पहचान और सम्मान मिलना चाहिए।

सभा का समापन करते हुए डॉ0 आर0 सी0 श्रीवास्तव ने कहा कि हर समस्या का समाधान यही है कि हमें अपने संगठन जर्नलिस्ट काउंसिल आफ इंडिया को हर स्तर पर मजबूत बनाना है जो जहां है अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करें क्योंकि यही एक मात्र इसी संस्था है जो पत्रकारिता के लिए सदैव संघर्ष रहती है।

बैठक के अंत में अन्य पदाधिकारियों ने भी पत्रकारों की सुरक्षा, प्रशिक्षण और अधिकारों की रक्षा को लेकर अपने विचार रखे तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754