संकल्प से समाधान अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित। ————— देवास टोंक खुर्द इस्लाम पटेल – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

संकल्प से समाधान अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित। ————— देवास टोंक खुर्द इस्लाम पटेल

😊 Please Share This News 😊

टोंकखुर्द 20 फरवरी 2026/ शासन के निर्देशानुसार ब्लॉक में संकल्प से समाधान अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य शिवीरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द में संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत विकास खंड स्त्तरीय शिविर का आयोजन किया गया शिविर का शुभारंभ मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर माया कल्याणी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर किया गया।मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कल्याणी द्वारा बताया कि शिविर में कुल 405 मरीज का पंजीयन किया !टोंकखूर्द एवम अमलताश टिम क़े विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा 39 गर्भवती महिला का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया।नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा 161 नेत्र रोगियों का नेत्र परीक्षण कर व उपचार कर मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु 25 मरीजों का चयन किया।कैंसर रोग विशेषज्ञ डाक्टर द्वारा संभावित 57कैंसर मरीजों की जांच की गई टीम द्वारा 40 मरीजों की सोनोग्राफी की गई एवं 9 रोगियो की इसीजी व 25 एक्सरे कीये गये । परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 35 महिलाओं को परामर्श देकर अस्थाई साधन के लिए प्रेरित किया गया !56 रोगियों के रक्त की जांच की गई !आरबीएस के टीम द्वारा 7 बच्चों की मुख्य मंत्री बाल ह्रदय उपचार हेतु स्क्रीनिंग की गई। एवं अन्य रोगियों की जांच कर उपचार किया गया। शिविर में 2 आयुष्मान कार्ड 31 आभाआईडी भी बनाई गई।टैंकखुर्द में आयोजित शिविर का जिला नोडल अधिकारी डीपीएम कामाक्षी दुबे एवं डीसीएम ओमप्रकाश मालवीय द्वारा निरीक्षण किया।शिविर में संस्था के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर विनोद पाटीदार डॉक्टर प्रतीक तिवारी डॉ राजेश नागर डॉ ऋचा कुलकर्णी व खंड विस्तार प्रशिक्षक गोवर्धन सिंह पारसनिया बैंम इमरान शेख एवं संस्था के नर्सिंग ऑफिसर पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754