रतलाम.चौकी माननखेड़ा थाना रिंगनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई 200 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत ₹20 लाख) सहित आरोपी गिरफ्तार. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम.चौकी माननखेड़ा थाना रिंगनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई 200 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत ₹20 लाख) सहित आरोपी गिरफ्तार. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस चौकी माननखेड़ा, थाना रिंगनोद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी माननखेड़ा उपनिरीक्षक राजेश मालवीय एवं टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

*घटना का विवरण–* दिनांक 20.02.2026 की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP43ZG0721 से एमडी ड्रग्स लेकर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम माननखेड़ा स्थित आम रोड चौराहा पर घेराबंदी की गई।

एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल सवार आरोपी— फैजान खान पिता रफिक खान पठान, उम्र 22 वर्ष, निवासी रिंगनोद, जिला रतलाम के कब्जे से 200 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जप्तशुदा मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

*जप्त मशरूका–* 200 ग्राम एमडी ड्रग्स — अनुमानित कीमत ₹20,00,000 एक नीले रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP43ZG0721 — अनुमानित कीमत ₹80,000

*कुल जप्त मशरूका मूल्य — ₹20,80,000 (बीस लाख अस्सी हजार रुपये)*

*गिरफ्तार आरोपी–* फैजान खान पिता रफिक खान पठान, उम्र 22 वर्ष, निवासी रिंगनोद, जिला रतलाम

*सराहनीय भूमिका–* निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद (थाना प्रभारी रिंगनोद), उप निरीक्षक राजेश मालवीय (चौकी प्रभारी माननखेड़ा), आरक्षक 801 घनश्याम कुमावत, आरक्षक 895 संतोष कुमार, आरक्षक 1156 अनिल डांगी, प्रधान आरक्षक राहुल उपाध्याय, आरक्षक जितेन्द्र व्यास, आरक्षक नरेन्द्र सिंह, सैनिक 1058 जालम सिंह, सैनिक 82 शांतिलाल बामनिया की सराहनीय भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]