उज्जैन *कोबरा कमांडो सचिन पटेल ने NCO के पद पर पदोन्नत होकर किया गांव उपड़ी और क्षैत्र का नाम रोशन* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन *कोबरा कमांडो सचिन पटेल ने NCO के पद पर पदोन्नत होकर किया गांव उपड़ी और क्षैत्र का नाम रोशन*

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन जिले की तराना तहसील के अंतिम छोर पर बसे छोटे से गांव उपड़ी के युवा सचिन पटेल ने जंगल वॉरफेयर में माहिर विशेष दस्ते कोबरा बटालियन में पदस्थ रहकर अपनी मेहनत और लगन के दम पर LDCE (सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा) में सफलता प्राप्त कर सेक्शन कमांडर (NCO—नॉन कमीशन ऑफिसर) के पद पर पदोन्नति हासिल की है।

 

सचिन ने अपना आधार प्रशिक्षण राजस्थान से प्राप्त करने के उपरांत उस समय आतंक का पर्याय बन चुके जम्मू कश्मीर में अपनी सेवा दी। उसके बाद नक्सलियों का काल माने जाने वाले एलिट कोबरा कमांडो में चयन होने पर छत्तीसगढ़ के सबसे दुर्गम नक्सल प्रभावित सुकमा में रहकर कई नक्सल विरोधी अभियान में सहभागिता की। 

 

कोबरा में 6 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के बाद अपनी मेहनत, लगन और प्रखर बुद्धि के बल पर सचिन का चयन भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा दल SPG में हो गया। नई दिल्ली में एसपीजी अधिकारी के रूप में 3 वर्ष तक कई महत्वपूर्ण अभियानों में सेवा देने के बाद विभागीय परीक्षा के माध्यम से NCO के रूप में चयन हो गया।

 

सचिन को सेवाकाल में विभिन्न प्रशिक्षण में अव्वल प्रदर्शन के लिए बेसिक प्रशिक्षण में बेस्ट इंडोर कैंडिडेट, कोबरा री–ओरिएंटेशन ट्रेनिंग में 300 कोबरा कमांडो में से ऑल राउंड बेस्ट कैंडिडेट, प्राथमिक उपचार और युद्ध के दौरान घायल जवान की जीवन रक्षा हेतु आयोजित कॉम्बैट कैसुलिटी केयर कोर्स और नेविगेशन स्किल से संबंधित मैप, जीपीएस, जीआईएस कोर्स में प्रथम स्थान अर्जित करने के साथ इंस्ट्रक्टर ग्रेडिंग से अलंकृत किया गया है।

 

इसके अलावा अपनी उत्कृष्ट सेवा के लिए कई बार केश रिवार्ड के साथ जम्मू कश्मीर स्पेशल सर्विस मेडल, आंतरिक सुरक्षा में सक्रिय भूमिका के लिए इंटरनल सिक्योरिटी मेडल, बल की 75 वी वर्षगांठ पर डायमंड जुबली इंसिग्निया मेडल और आजादी की 75 वर्ष पूर्ण होने पर पंचसप्तानी पदक से सम्मानित किया जा चुका हैं

 

सचिन पटेल अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माताजी के साथ सभी रिश्तेदारों और सभी संघर्ष के दिनों में साथ देने वाले वरिष्ठ जनों और मित्र साथियों को देते है। सचिन का कहना है कि जब परिस्थिति प्रतिकूल थी तब लोगों से मिली ठोकर ने संभल कर चलना सीखा दिया। जिसका परिणाम आज सामने है। इसलिए उन्होंने खुशी के इस अवसर पर उन्हें भी धन्यवाद प्रेषित किया हैं।

 

हम सचिन पटेल को इस विशेष सफलता के लिए बधाई के साथ नई जिम्मेदारी और उज्जवल भविष्य की मंगलकामना प्रेषित करते हुए ये उम्मीद करते है कि आप निरंतर सफलता की सीढ़ी चढ़ते रहे और अपने कुशल व्यवहार और कार्यशैली से जनमानस की भलाई का कार्य करते रहें

 

छोटे से गांव उपड़ी से निकलकर आपने जो सफलता की ऊँचाइयों को छुआ है, वह वास्तव में प्रेरणादायक है। अपनी विशेष विशेषज्ञता और साहस के साथ, आपने जंगल वॉरफेयर में असाधारण कार्य किया है।*

 

*आपकी मेहनत और लगन ने आपको जो सफलता दिलाई, और आज आप सेक्शन कमांडर (एनसीओ-नॉन कमीशन ऑफिसर) के पद पर पदोन्नति प्राप्त कर चुके हैं। आपकी इस उपलब्धि ने न केवल तराना नगर का नाम गर्व से ऊँचा किया, बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया है।*

 

*आप आपकी मेहनत और समर्पण से हम सभी को प्रेरित करते हैं। इस विशेष दिन पर, में आपके जीवन में और भी अधिक सफलताओं की कामना करता हूं। आपके उज्ज्वल भविष्य और आपके सभी प्रयासों में सफलता की शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]