इंदौर.कैग रिपोर्ट मप्र सरकार की हकीकत उजागर करती है,, भाजपा बताएं क्या केंद्र सरकार जानबूझकर ऐसा करवा रही हैं।प्रमोद कुमार व्दिवेदी एड्वोकेट
|
😊 Please Share This News 😊
|
इंदौर.मप्र में सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों तथा सरकारी अधिकारियों पर केग व्दारा जो रिपोर्ट जारी की गई है वह मप्र में भाजपा सरकार की कथनी-करनी एवं कागजी खेल को उजागर करती है।
इंदौर जैसे शहर में मप्र विकास अधिनियम की धज्जियां उड़ाई गई,, हजारों बैसमेंट बनाए गए हैं नियमों के विपरित,,,
तो शासकीय विभागों में गुणवत्ता से परे काम किए गए थे,,, शासकीय विभागों में टैंडर से लेकर भुगतान तक नियमों से परे किया गया है।
सरकारी योजनाओं को लागू करने में देरी करने से सरकार को करोड़ों का राजस्व नुकसान हुआ है।
मप्र कांग्रेस कमेटी के एक्स प्रदेश प्रवक्ता एड्वोकेट प्रमोद कुमार व्दिवेदी ने सवाल उठाया कि डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार के मंत्री बताएं कि कैग कि रिपोर्ट गलत है,, केंद्र सरकार ने मप्र की भाजपा सरकार को बदनाम करने खातिर झुठी रिपोर्ट जारी करवाई है।
केग की रिपोर्ट में हर घर नल जल योजना पर उंगली उठाई गई है। मनरेगा पर उंगली उठाई गई है।
पंचायत राज पर आरोप लगाया गया है तो दुध उत्पादन और बिक्री पर भी,,
व्दिवेदी ने सवाल उठाया भाजपा अब सिद्ध करें कि केग की रिपोर्ट ग़लत है या सिद्ध करें कि केंद्र में मोदी सरकार नहीं है।
कांग्रेस हमेशा तथ्यात्मक जानकारी रखकर आरोप प्रत्यारोप लगाती है और कांग्रेस के आरोप केग रिपोर्ट ने प्रमाणित की है।
भवदीय,,, प्रमोद कुमार व्दिवेदी एड्वोकेट नंबर 9826093634
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

