चिचोली.मछली विक्रेताओं का फूटा गुस्सा: भेदभाव का आरोप लगा मुख्यमंत्री. के नाम न प अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन।   अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

चिचोली.मछली विक्रेताओं का फूटा गुस्सा: भेदभाव का आरोप लगा मुख्यमंत्री. के नाम न प अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन।   अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

चिचोली (बैतूल)। नगर के मुख्य बाजार से हटाए गए कहार समाज के मछली विक्रेताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति वर्षा रितेश मालवीय को नगर के अन्दर मछली मार्केट लगाने के लिए ज्ञापन सौपा! सौपे गये ज्ञापन मे अपने व्यवसाय को वापस पुरानी जगह (बाजार चौक) पर संचालित करने की अनुमति मांगी है।

क्या है पूरा मामला?

आवेदक मोटू कहार, सुनील कहार, रमेश कहार और अन्य साथियों ने बताया कि मछली पकड़ना और बेचना उनका पुश्तैनी व्यवसाय है। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशों के बाद प्रशासन ने उन्हें मुख्य बाजार से बाहर कर दिया है। विक्रेताओं का कहना है कि अचानक की गई इस कार्रवाई से उनका धंधा पूरी तरह चौपट हो गया है, जिससे उनके सामने परिवार के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

सौतेले व्यवहार का आरोप

विक्रेताओं ने प्रशासन पर पक्षपात का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि:

सिर्फ मछली विक्रेताओं को ही बाजार से बाहर किया गया है।

मुर्गा, अंडा और मटन का व्यवसाय करने वाले लोग अभी भी मुख्य बाजार में अपना काम कर रहे हैं।

समाज ने इसे “सौतेला व्यवहार” करार देते हुए कहा कि इससे कहार-मांझी समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

इन लोगों ने उठाई आवाज

इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से मोटू कहार, सुनील कहार, रमेश कहार, काजू कहार, अनिल कहार, सुखदेव कहार, राकेश कहार, बबलू कहार, गोलू कहार और सुंदर लाल कहार सहित समाज के अनेक लोग शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]