सोनकच्छ *बस स्टैंड पर बस नहीं आने से यात्री परेशान।*किस्मत न्यूज़ संवादाता इकबाल शेख
|
😊 Please Share This News 😊
|
सोनकच्छ नगर ऐतिहासिक नगरी है इस नगरी में हम सब बहुत भोले भाले लोग रहते हैं किसी से कुछ मांगते नहीं किसी से कुछ कहते नहीं यही हमारी एक मोहब्बत की निशानी है हम कितने ही मुसीबत तकलीफ उठा लेंगे मगर हम किसी से हमारे हक की बात नहीं कहेंगे आज नगर में चर्चा हो रही है कि बस स्टैंड पर नहीं आती है जो लंबी इंदौर भोपाल लाइन पर चलती हैं वह बस अंदर नहीं आती है जिससे सोनकच्छ नगर और उसके आसपास की यात्रियों को कितनी कठिनाई होती है यह वही जानते हैं मगर चिंता की बात यह है कि नगर में बस स्टैंड था उसके बाद में सोनगढ़ी को हमने बस स्टैंड बनाए करोड़ों रुपया वहां पर लागत दिया आज उसी सोनगढ़ी बस स्टैंड पर अवैध कब्जों की भरमार है और साथ ही सब्जी मंडी लगती है उसका भी कोई देखने वाला नहीं है रही बात इंदौर से रात के समय बस वाले सोनकच्छ की सवारी नहीं बिठाते हैं और बिठाते भी हैं तो साफ बोलते हैं सीट नहीं मिलेगी और आपको मंडी गेट उतरना होगा इससे बड़ी हमारे दुर्भाग्य की बात क्या होगी कि हम पैसे देने के बाद भी सेवा से वंचित होते हैं मगर हमारी चिंता करने वाला लगता है यहां पर कोई नहीं है हम भी बेबस लाचार बसों को देखते रहते हैं बाईपास से बस से निकलती है नगर में प्रवेश नहीं होता है हमें इस सुविधा का लाभ कब मिलेगा यही हम सोच कर चुप हो जाते हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

