बैतूल *सेवानिवृत्त प्राचार्य माकोड़े को दी विदाई* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल। जनजाति कार्य विभाग जिला बैतूल के अंतर्गत हाई स्कूल खदारा विकास खण्ड घोड़ाडोंगरी में सेवारत प्राचार्य मधु कुमार माकोड़े शासकीय सेवा में अपनी 34 वर्ष की सेवा देने के उपरांत को अपने पद से सेवानिवृत हुए। मधु माकोड़े को एक गरामायी कार्यक्रम आयोजित कर उनको विदाई दी गई। श्री माकोड़े के शासकीय सेवा के कार्यकाल में इनके द्वारा पढ़ाए छात्र-छात्राऐं कई बड़े-बड़े पदों पर आसीन हुए। श्री माकोड़े के विदाई समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साथ ही घोड़ाडोंगरी विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश मानकर, शिक्षक संघ जिला बैतूल के सचिव मदन यादव, जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के सदस्य रेवाराम उईके ग्राम के सरपंच ,सचिव एवं गणमान्य नागरिक, खदारा संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने विचार रखकर मधु कुमार माकोड़े के आगे के जीवन के सफर एवं स्वस्थ जीवन के लिए कामना करते हुए अपनी 34 वर्ष की सफलतम शासकीय सेवा पूर्ण करने पर बधाइयां दी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

