बैतूल *वीवीएम कॉलेज के पास चाकूबाजी, आरोपी गिरफ्तार — हत्या के प्रयास का मामला दर्ज* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।   – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल *वीवीएम कॉलेज के पास चाकूबाजी, आरोपी गिरफ्तार — हत्या के प्रयास का मामला दर्ज* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  

😊 Please Share This News 😊

बैतूल, 02 मार्च 2026। कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार थाना कोतवाली पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के निर्देशन में की गई।

*घटना का विवरण*

दिनांक 28 फरवरी 2026 को वीवीएम कॉलेज के पास सदर क्षेत्र में दोपहर लगभग 4:30 बजे आरोपी ने फरियादी मोहित पिता मिट्ठुराव अतुलकर के साथ गाली-गलौच करते हुए चाकू से हमला कर दिया।

घटना में घायल मोहित अतुलकर को तत्काल पुलिस द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय बैतूल में भर्ती कराया गया।

*अपराध पंजीयन*

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 156/26 धारा 109, 296(2) बीएनएस एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*आरोपी की गिरफ्तारी*

पुलिस ने आरोपी कुलदीप पिता इंद्रपाल सलूजा (उम्र 18 वर्ष), निवासी बेल बाजार सदर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया।

आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल भेज दिया गया।

*सराहनीय भूमिका*

इस कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डहेरिया, सउनिरीक्षक अरुण यादव, प्रधान आरक्षक शिव कुमार उइके, आरक्षक उज्ज्वल एवं प्रदीप कहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 *पुलिस अधीक्षक की अपील*

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद में कानून को हाथ में न लें। यदि कोई व्यक्ति धारदार हथियार से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाता है, तो उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस सतत सजग है। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

जारी कर्ता — PRO पुलिस, बैतूल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]