बैतूल.नेशनल लोक अदालत 14 मार्च के प्रचार प्रसार के लिए प्रचार वाहनों को हरी झंडी देकर किया रवाना. अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल 06 मार्च 2026 14 मार्च को जिला मुख्यालय बैतूल एवं सिविल न्यायालय आमला, भैंसदेही तथा मुलताई में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के लिये शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल श्री दिनेश चन्द्र थपलियाल द्वारा 06 प्रचार वाहनों को जिला न्यायालय परिसर बैतूल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विद्युत विभाग व नगर पालिका के प्रचार वाहन बैतूल शहर के लगभग सभी वार्डों एवं मुख्य सड़कों व शहर की गलियों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन एवं इसके लाभ के बारे में लोक अदालत जिंगल द्वारा प्रचार-प्रसार करेगें।
उक्त अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती संगीता भारती राठौर, न्यायाधीश श्री राजकुमार भद्रसेन तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सोमनाथ राय, विद्युत विभाग के अधिकारीगण तथा अन्य न्यायाधीशगण व लीगल एड डिफेंस काउंसल तथा न्यायालय, विद्युत तथा नगर पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

