अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के इतिहास, संघर्ष और उपलब्धियां को सम्मानित करने का दिन, श्रीमती मुमताज शेख। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के इतिहास, संघर्ष और उपलब्धियां को सम्मानित करने का दिन, श्रीमती मुमताज शेख।

😊 Please Share This News 😊

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हम महिलाओं के योगदान महिलाओं के संघर्ष और उनकी चुनौतियों की याद दिलाता है। महिला दिवस हमें यह समझने का अवसर देता है कि महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं और महिलाओं के बिना समाज की प्रगति असंभव है, समाजसेविका श्रीमती मुमताज शेख*

 

 

*भारत में महिलाओं की स्थिति में आजादी के बाद से काफी सुधार हुआ है। चुके अब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही और अपने अधिकारों के लिए लड़ाई भी लड़ रही हैं। महिलाएं स्वावलंबी और स्वतंत्र हैं, महिलाओं के पास अपने निर्णय लेने की शक्ति है, श्रीमती मुमताज शेख* 

 

 

*”सारणी:”* सतपुडा के वादियों में बसे कोल नगरी पाथाखेड़ा में नवनिर्माण बहुउद्देशीय संस्था एवं नवनिर्माण एसएचजी परिवार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाए देते हुए समाजसेविका एवं अध्यक्षा श्रीमती मुमताज शेख ने बताया कि बीते कुछ वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मार्च माह में नवनिर्माण परिवार द्वारा मनाया जाता हैं। किंतु इस वर्ष माहे रमजान और चैत्र नवरात्रि को संज्ञान में रख चैत्र नवरात्रि पश्चात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ नवनिर्माण परिवार द्वारा मनाया जाएगा। चुकी श्रीमती मुमताज शेख ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। चुके अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समाज में महिलाओं के योगदान के साथ ही उपलब्धियों का सम्मान कर लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देता है, जो कि हमारे समाज को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमें अपनी माँ, बहन, शिक्षिका, शिक्षकों और दोस्तों जैसी महिलाओं की सराहना करने की याद ताजा कर महिलाओं की कहानियों को उजागर करता है, जो कि बाधाओं को तोड़ने वाली प्रक्रिया कहना गलत नही होंगा। वही उक्त दिन स्कूलों, संगठनों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो महिलाओं को शिक्षा, सम्मान और समान अवसरों के महत्व पर जोर देता दिखाई देता हैं, साथ ही लैंगिक वेतन अंतर और हिंसा जैसे मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी यह दिन महत्वपूर्ण बताया गया है। महिलाओ के सशक्तिकरण से समुदाय और राष्ट्र मजबूत होते हैं, यह एक महत्वपूर्ण संदेश है। जिसे आइए हम सभी मिलकर एक समान दुनिया के निर्माण के लिए काम करें, जहां हर महिला सुरक्षित और सशक्त बिना किसी भेद भाव के महसूस कर सके। चुके अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस “8 मार्च” को महिलाओं के सम्मान और महिलाओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा सकता है। जो कि महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने, लैंगिक समानता की वकालत करने और समाज में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार करने के लिए मनाने का दिन भी कह सकते हैं। यह दिवस हम महिलाओं की शक्ति और सशक्तिकरण को दर्शाता है, जो कि शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, कला या भिन्न भिन्न क्षेत्र में महिलाएं अपनी पहचान बना रही हैं। यह दिवस हमें यह याद दिलाता है, कि अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। वही श्रीमती मुमताज शेख ने कहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के अधिकारों और समानता की लड़ाई को मजबूत करने के लिए हम सब को प्रेरित करता है। जिस कारण हम सभी मिलकर एक ऐसे समाज की दिशा में काम करें जहां सभी के लिए समान अवसर और अधिकार प्राप्त हों सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754