बैतूल *विश्व महिला दिवस* *खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाया दम.महिला दिवस न्यूज़* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल। खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं मेरा युवा भारत बैतूल युवा कार्यक्रम द्वारा विश्व महिला दिवस पर अस्मिता लीग कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया। जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, रस्साकसी, कुर्सी दौड़ आदि शामिल थीं। विजेता प्रतिभागियों को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, सामाजिक क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का भी सम्मान किया गया साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती श्रीमती गौरी बालापूरे, पूजा कुरील, ललिता राक्से, करुणा देशमुख के आतिथ्य में और मेरा युवा भारत अधिकारी सुषमा गवली की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में महिला प्रतिभागियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। जिनमें 13 वर्ष, 18 वर्ष, और 18 वर्ष से अधिक आयु की बालिका शामिल थीं। इस मौके पर सुषमा गवली ने बताया कि भारत सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी प्रतिभा निखारने के लिए अभियान चला रही है। पूजा कुरील ने कहा कि सरकार प्रतिभाओं को निखारने की अनूठी पहल कर रही है। गोरी बालापुरे ने कहा कि ऐसे आयोजन महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के उत्थान के लिए आवश्यक हैं। करुणा देशमुख ने बताया कि बैतूल जिला प्रतिभाओं का धनी है। कार्यक्रम का संचालन रामनारायण शुक्ला ने और आभार धनंजय सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य धर्मेंद्र ठाकुर, तपेश साहू, अजय मिश्रा, राधेलाल बनखेड़े सुशील उदयपुरे, हुकुमचंद कालभोर, रेखा कापसे कृष्णा महलवंशी, सियाराम वटी ललिता राक्से प्रिया पंवार राक्से सर निलेश मोरले गणेश बेल बड़ी संख्या में मेरा युवा भारत के स्वंयसेवक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

