रतलाम पुलिस द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायत निराकरण हेतु दो दिवसीय विशेष शिविर 56 आवेदकों की शिकायतों का किया संतुष्टिपूर्वक निराकरण. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम पुलिस द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायत निराकरण हेतु दो दिवसीय विशेष शिविर 56 आवेदकों की शिकायतों का किया संतुष्टिपूर्वक निराकरण. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

रतलाम आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी स्तर पर सीएम हेल्पलाइन शिकायत निराकरण हेतु दो दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किए गए।

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में जिले के समस्त थाना एवं चौकी स्तर पर यह शिविर आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि शिविर के दौरान आने वाले आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

दिनांक 13 एवं 14 मार्च 2026 को आयोजित इस विशेष शिविर के दौरान जिले के विभिन्न थानों में पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनते हुए कुल 56 आवेदकों की शिकायतों का मौके पर ही संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया। वहीं अन्य प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

रतलाम पुलिस द्वारा इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ करने एवं प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754