रतलाम.बाल अधिकार संरक्षण पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित. रिपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम.बाल अधिकार संरक्षण पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित. रिपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

रतलाम.17 मार्च/राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जिला प्रशासन रतलाम के सहयोग से आज 17 मार्च मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के माध्यम से किया गया एवं कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ताओं का स्वागत सहायक संचालक श्रीमती भारती डांगी के द्वारा किया गया । सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग एवं नोडल मिशन वात्सल्य श्री रवींद्र मिश्र के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत करवाया गया। कार्यशाला में योगेश पाल डीवीसी रमसा ने बच्चों पर किये जाने वाले मनोवैज्ञानिक एवं शारीरिक हिंसा से पड़ने वाले प्रभावों के बारे में, सारस्वत प्राचार्य सांदीपनि उच्चतर मध्यमिक विद्यालय सैलाना गिरीश ने बच्चों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से दिये जाने वाले दंड एवं प्रभावों पर, सीडब्लूसी इंदौर पूर्व अध्यक्ष पल्लवी पोरवाल ने किशोर न्याय अधिनियम के बारे में व आस संस्था एनजीओ इंदौर मनीषा पायक ने बालकों का लैंगिक अपराधो से संरक्षण (पोक्सो) विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग से उपस्थित डॉ श्री अभय ओहरी के द्वारा एमएलसी के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई एवं किसी भी अपराधी को सजा दिलवाने में मेडिकल एविडेंस के महत्व के बारे में अवगत कराया गया। कार्यशाला के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन , चिकित्सा विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]