किस्मत न्यूज़ बैतूल *नशा ,परिवार समाज और राष्ट्र के लिए अभिशाप*नशा मुक्ति. अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ बैतूल *नशा ,परिवार समाज और राष्ट्र के लिए अभिशाप*नशा मुक्ति. अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला चिचोली सेक्टर चुनाहजुरी ग्राम चुनागोसाई में नवांकुर योजना अंतर्गत है सागर ग्राम उत्थान एवं महिला बाल विकास समिति चिचोली के माध्यम से सेक्टर क्रमांक 3 के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के समस्त सदस्यों का एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य समिति के सदस्यों को शासन की योजनाओं, ग्राम विकास गतिविधियों तथा सामाजिक कार्यों में उनकी भूमिका के संबंध में जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को ग्राम विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, जनभागीदारी तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक राजू मांडवे की उपस्थित रहीं। उन्होंने नवांकुर योजना एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। मेंटर्स कमलेश लोखंडे, मदन मालवीय एवं श्री धोटे के मार्गदर्शन में पर्यावरण नशा मुक्ति एवं एवं प्रस्फुटन समितियां की दक्षता को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर कमलेश लोखंडे ने कहा कि नशा परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए अभिशाप है। ग्राम पंचायत के पंच महोदय एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा समिति के सदस्यों को सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सेक्टर क्रमांक 3 के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता मेंटर्स एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी सदस्यों ने ग्राम विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]