बैतूल *75 कदम टीम ने जामा मस्जिद पहुंचकर एहतकाफ में बैठे रोजेदारों का किया सम्मान* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल। पवित्र माह रमजान के दौरान शहर की जामा मस्जिद में इबादत का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है। रमजान के 20वें रोजे से मस्जिद में एहतकाफ पर बैठे रोजेदार पूरी तल्लीनता के साथ अल्लाह की इबादत में लीन हैं। इसी क्रम में सामाजिक सेवा के लिए जानी जाने वाली 75 कदम टीम के सदस्यों ने जामा मस्जिद पहुंचकर एहतकाफ में बैठे लोगों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर टीम सदस्यों ने एहतकाफ की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह समय आत्मशुद्धि, इबादत और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने एहतकाफ में बैठे लोगों के समर्पण, अनुशासन और इबादत के जज्बे की सराहना की।
गौरतलब है कि 75 कदम टीम केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही है। टीम द्वारा समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैंप, जरूरतमंदों की सहायता, स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान मस्जिद में मौजूद लोगों ने टीम की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की और समाज में ऐसे सकारात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की। जामा मस्जिद के पेश इमाम जावेद चिश्ती साहब ने 75 कदम टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। बैतूल जिले में आज भी हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज के लोग आपसी भाईचारे के साथ मिलजुलकर रहते हैं, जो गर्व की बात है।
कार्यक्रम के अंत में 75 कदम टीम द्वारा एहतकाफ में बैठे सभी लोगों को जामा मस्जिद से 75 कदम तक सम्मानपूर्वक रवाना किया गया।
इस मौके पर बबलू दुबे, लल्ली वर्मा, पिंकी भाटिया, दीप मालवीय, वाली वालिया, इंदी वालिया, रमेश भाटिया, पत्रकार नईम मामू, पिनेश जोसेफ, नवल ठाकुर, नारायण चंडोकार, असलम भाई, पासु भाई सहित अनेक सदस्य उपस्थित
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

