युद्ध, संघर्ष, आतंकवाद, पर्यावरणीय संकट और सामाजिक विभाजन के बढ़ते प्रभाव से पूरी दुनिया आहत है। ऐसे समय में आध्यात्मिकता, भक्ति और सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना अत्यंत महत्वपूर्ण – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

युद्ध, संघर्ष, आतंकवाद, पर्यावरणीय संकट और सामाजिक विभाजन के बढ़ते प्रभाव से पूरी दुनिया आहत है। ऐसे समय में आध्यात्मिकता, भक्ति और सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना अत्यंत महत्वपूर्ण

😊 Please Share This News 😊

 22 मार्च 2026.भोपाल, मध्य प्रदेश

 

आज की वैश्विक परिस्थितियों में विश्व शांति केवल एक आदर्श नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। युद्ध, संघर्ष, आतंकवाद, पर्यावरणीय संकट और सामाजिक विभाजन के बढ़ते प्रभाव से पूरी दुनिया आहत है। ऐसे समय में आध्यात्मिकता, भक्ति और सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। चैत्र नवरात्रि जैसे पवित्र अवसर पर आदिशक्ति देवी की आराधना विश्व शांति की कामना के साथ करना न केवल व्यक्तिगत शुद्धि करता है, बल्कि सामूहिक चेतना को ऊँचा उठाकर समस्त विश्व में सौहार्द, करुणा और एकता की लहर फैलाने का माध्यम बनता है। जब लाखों-करोड़ों लोग एक साथ माँ दुर्गा के समक्ष प्रार्थना करते हैं, तो यह सामूहिक संकल्प ब्रह्मांडीय ऊर्जा को प्रभावित कर शांति की स्थापना में योगदान देता है। इसलिए विश्व शांति की कामना आज केवल भावनात्मक अपील नहीं, अपितु एक वैश्विक उत्तरदायित्व है।

बैठक द आर्ट हाउस, भोपाल के तत्वाधान में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर संस्कार गरबा समिति के सदस्यों द्वारा एक भव्य देवी वंदना एवं गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आदिशक्ति माँ दुर्गा की आराधना के रूप में संस्कृत गायन के साथ गरबा नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें ऋतु परिवर्तन के चक्र का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया।

कार्यक्रम का नृत्य निर्देशन श्रीमती दुर्गा मिश्रा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया, जबकि कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती सुरेखा निकोसे एवं श्री रंजीत निकोसे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। गरबा के सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से विश्व शांति की कामना की तथा भारत में आसन्न संकटों के निवारण हेतु आदिशक्ति माँ से हृदय से प्रार्थना की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेत्री इंदु चौधरी, दीपा चौधरी, अमिता सरकारी, नूपुर, सुषमा सहित अनेक गणमान्य महिलाएँ एवं गरबा प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने गरबा की ताल पर नृत्य करते हुए देवी की भक्ति में लीन होकर सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।

यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक धरोहर गरबा को बढ़ावा देने का माध्यम बना, अपितु विश्व शांति एवं भारत की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रार्थना का एक अनुपम उदाहरण भी प्रस्तुत किया। संस्कार गरबा समिति ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मकता, एकता और आध्यात्मिक जागरण का संचार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

सादर प्रकाशनार्थ 

 

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

संस्कार गरबा समिति

बैठक द आर्ट हाउस, भोपाल

रंजीत निकोसे 

+91 98268 66747

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]