रतलाम.भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सेवा पखवाडा मनाने के लिए बैठक आयोजित. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम.भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सेवा पखवाडा मनाने के लिए बैठक आयोजित. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

रतलाम. मुख्यमन्त्री के जन्मदिन को “किसान सम्मान दिवस” के रूप मनायेगा किसान मोर्चा

 

रतलाम – भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जिला भाजपा किसान मोर्चा द्वारा भाजपा कार्यालय पर परिचय एवं सेवा पखवाड़ा मनाने के लिए जिला बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि संभाग प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री हरिनारायण यादव, संभाग सहप्रभारी प्रदेश मंत्री अर्जुन रघुवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकरलाल पाटीदार थे सर्वप्रथम भगवान बलराम, दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण अतिथियों द्वारा किया गया! स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया ने दिया बैठक में अतिथि परिचय के पश्चात बैठक में उपाध्यक्ष शंकरलाल पाटीदार ने बताया की आगामी कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जावेगा! संचालन भाजपा किसान मोर्चा

जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी ने करते हुए अपने उद्बोधन में यह कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा तय किया गया की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिन 25 मार्च को रतलाम कृषि उपज मंडी में किसान भाइयों के बीच में मनाया जावेगा ! बैठक में अतिथियों का दुपट्टा एवं पुष्पमाला से स्वागत किया गया !

 

बैठक में जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी ,कन्हैयालाल पाटीदार , जिला मंत्री लीलाशंकर पाटीदार ,कार्यालय मंत्री आशीष पाटीदार ,जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल ,जिला उपाध्यक्ष बसंतीलाल धाकड़,सोशल मीडिया प्रभारी तेजसिंह पंवार, नरेंद्रसिंह बारत,मंडल अध्यक्ष शंभूलाल पाटीदार,सुरेश पाटीदार, देवचंद पाटीदार, मोहनलाल चौधरी, कैलाश जाट, महेंद्र सिंह जाट आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे आभार व्यक्त जिला महामंत्री कन्हैयालाल पाटीदार ने किया!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754