Ujjain.महान क्रांतिकारी भगत सिंह ,सुखदेव और राजगुरु के 95 वे शहीदी दिवस पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
|
😊 Please Share This News 😊
|
Ujjain.सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया आज शहीद पार्क पर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु के 95 वे बलिदान दिवस पर वीर शहीदों को पुष्प वर्षा कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई l शहीदों का स्मरण करते हुए डॉक्टर तेज कुमार मालवीय ने अपने संबोधन में कहा देश को गुलामी से मुक्त कराने ने के लिए हजारों क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया l अंग्रेजों के जुल्म के आगे नहीं झुके इन्हीं क्रांतिकारी में भगत सिंह ,राजगुरु ,सुखदेव अग्रणी रहे l उज्जैन वक्फ बोर्ड के भूतपूर्व अध्यक्ष डॉ. निजाम हाशमी ने वीर शहीदों का स्मरण करते हुए कहा l दुनिया में साम्राज्यवाद शक्तियों ने अनेक मुल्कों को गुलाम बनाया l लेकिन देश के युवा जब अंग्रेजों के जुल्म की इंतहा हो गई l तब देश के युवाओं ने अंग्रेज साम्राज्य को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया l नेताजी सुभाष चंद्र बोस,चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल,अशफ़ाकउल्ला खुदीराम बोस जैसे अनेक क्रांतिकारियों ने अंग्रेज हुकूमत को उखाड़ फेंकने में अहम भूमिका निभाई l हम इन महान क्रांतिकारियों को भुला नहीं पाएंगे l मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन ने शहीदों को ‘वतन पर जो नौजवा फिदा होगा अमर वह नौजवा. होगा; गीत प्रस्तुत कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की l समाज समाजसेवी इकबाल उस्मानी ने अपने संबोधन में कहा आज के दिन 23 मार्च 1931 को लाहौर की सेंट्रल जेल में देश के महान शहीदों को अंग्रेजों ने फांसी की सजा फांसी दे कर शहीद कर दिया l वीर शहीदों को जगन्नाथ अष्टकर, शिक्षाविद सादिक मंसूरी, आजम बैग एडवोकेट, इंजीनियर सद्दाम हुसैन,शकीर शेख, आजम खान ,इरफान राइन, शरीफ खान, चेतन ठक्कर, जाहिद नूर एडवोकेट, अभिषेक सिसोदिया ने श्रद्धांजलि अर्पित कीl उपरोक्त जानकारी प्रवक्ता सैयद आशिक अली एवं संयुक्त सचिव नासिर मंसूरी ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

