उज्जैन.महान समाज सुधारक अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद की 128 पुण्यतिथि पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l
|
😊 Please Share This News 😊
|
उज्जैन.सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के सचिव धर्मेंद्र राठौर एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया आज महान समाज सुधारक अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद की की 128 वी पुण्यतिथि पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन सैंट मदार कान्वेंट स्कूल मैं आयोजित किया गया l प्रतियोगिता में खेल, साहित्य,शिक्षा ,राजनीति , समाज सेवा ,विज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए सही उत्तर देने वाले प्रतियोगियों को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अध्यक्षता पंकज जायसवाल ने की अतिथि के रूप में शिक्षाविद दरकक्षा खान, मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन, रीना तिवारी, नाजिया अहमद ,पूजा चौहान शकील खान, शिक्षाविद मीनू भार्गव,नासिर मंसूरी,जाहिद नूर एडवोकेट, अनीस अहमद ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किये संचालन इकबाल उस्मानी ने किया आभार शहजाद खान ने माना उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर एवं सैयद आशिक अली ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

