रतलाम.शासकीय हाई दंतोडिया में नवीन शैक्षणिक सत्र की शुरुआत छात्रों को तिलक और पुष्पमाला पहनाकर हुई। प्रवेशोत्सव के प्रारंभ में शिक्षकों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रवेशोत्सव की प्रक्रिया प्रारंभ किया ।
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम.प्रवेशोत्सव की शुरुआत “भविष्य से भेंट” और “हार के आगे जीत” के साथ
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य नाथूलाल गामड, सरपंच ईश्वरलाल ओहरी, सचिव बंशीलाल भाभर, प्राचार्य ऋतेश पंवार ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रवेशोत्सव की शुरुआत की|
उपस्तिथ छात्रों को माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रदेश स्तर पर आयोजित प्रवेशोत्सव कार्य्रकम का प्रसारण दिखाया | प्राचार्य ऋतेश पंवार ने प्रवेश संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आज पूरे प्रदेश में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा हैं| यह नवीन शैक्षणिक सत्र नवीन ऊर्जा और नई उम्मीदों से भरा हुआ हैं। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2026 के माध्यम से समस्त विद्यार्थियों के प्रवेश की कार्यवाही एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर “स्टूडेंड डायरेक्ट्री मैनेजमेंट सिस्टम” प्रणाली पर की जाएगी | उक्त नविन एजुकेशन पोर्टल में स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित सभी कार्यों को शामिल किया गया है। छात्रों को नवीन शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई को उबाऊ और बोझिल ना मानते हुए प्रतिदिन नई-नई गतिविधियाँ की जाएगी | प्रवेशोत्सव के अन्तरगत प्रथम दिवस में “ भविष्य से भेंट” अंतर्गत प्रवेश सम्बन्धी जानकारी दी गई | द्वितीय दिवस को सांस्कृतिक एवं खेल खुद गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी और तृतीय दिवस को “हार के आगे जीत” अंतर्गत असफल छात्रों की काउंसलिंग कर उन्हें सतत अभ्यास पढाई करने का महत्व बताया जायेगा |
तकनिकी विशेषज्ञ शिवकुमार गोयल ने कक्षाओं में लगाये गए इंटरेक्टिव पैनल और आई सी टी लैब का अवलोकन करवाकर छात्रों को तकनीकी शिक्षण की जानकारी प्रदान की |
शिक्षिका सीमा खरे ने कहा की छात्रों के सर्वंगीण विकास हेतु शासन की विभिन्न गतिविधियां जैसे उमंग, जीवन कौशल, सीसीएलई, ओजस, आदि से छात्रों को पढाई के साथ पाठ्येत्तर गतिविधि भी शामिल रहेगी | जहां छात्र शाला में अपने सपनो को पंख लगाने के लिए आतुर हैं तो वही शिक्षक भी उन्हें उड़ान भरने के लिए ऊर्जा से भरपूर हैं। शिक्षक विरेन्द्र कुमार कैथवास ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रवेशित समस्त छात्र को प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर नियमित रूप से उपस्थित होना अनिवार्य हैं | गोपाल शर्मा ने कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के छात्रों को निशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश, छात्रवृति, मध्यान्ह भोजन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शासन की योजनाएं तभी उचित मायने में क्रियान्वित होगी जब सभी प्रवेशित छात्र नियमित रूप से अध्ययन करने हेतु उपस्थित होंगे। प्रवेशोत्सव के अंतर्गत कुल 27 छात्रों को प्रवेश दिया गया और समस्त नवीन प्रवेशित छात्रों को निशुल्क पाठ्यपुस्तक का वितरण कर अंत में मध्यान्न भोजन करवाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नाथूलाल गामड ने संबोधित करते हुए कहा की संस्था में संस्था में उच्च योग्यताधारी शिक्षकों द्वारा अध्यापन, डिजिटल बोर्ड द्वारा शिक्षण, अरु सबसे बड़ी बात की पूरा शिक्षण शुल्क मुक्त हैं, इसलिए ग्राम के प्रत्येक नागरिक को अपने बच्चों को नजदीक के शासकीय विद्यालयों में प्रवेश करवाना चाहिए जिससे शासकीय योजनाओ का पूर्ण लाभ उन्हें मिल सके |
इस अवसर पर अतिथियों ने नविन पर्वेषित छात्रों को निशुल्क पुस्तकों का सेट और निशुल्क साइकिल वितरण करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |
प्रवेशोत्सव के पश्चात छात्रों विशेष भोज करवाया गया |
जनशिक्षक राकेश जोशी ने मध्यान्ह भोजन का औचक निरीक्षण किया, और गुणवत्तापूर्ण भोजन वितरण पर स्व सहायता समूह को प्रशंसा की।
इस अवसर पर संस्था की सीमा खरे, विरेन्द्र कुमार कैथवास, कालू सिंह चौहान, गोपाल शर्मा, कोमल परमार, राजेश मालीवाड, गोपाल भाभर, सचिव बंशीलाल भाभर, बद्रीलाल परमार, सहायक सचिव दीपक रायकवार, सुरेश पाटीदार, मुकेश जाट, अजय चौधरी सहित अभिभावक और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

