महिदपुर रोड.बरडिया परिवार के द्वारा गोगापुर गौशाला में किया गया जीव दया गौ सेवा का कार्य. मनोहर मालवीय की विशेष ख़बर।
|
😊 Please Share This News 😊
|
महिदपुर रोड गुरुदेव राजेंद्र सुरिश्वर जी महाराज साहब की 200 जन्म शताब्दी वं महावीर जन्म कल्याण के अवसर एवं ,अ,भा राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय आवाहन पर वरिष्ठ सुश्रावक लाभार्थी प्रकाश चंद ,आलोक कुमार, नवयुवक परिषद अध्यक्ष अरविंद बरडिया परिवार द्वारा गोगापुर गोपाल गौशाला में खल पशु आहार आदि के माध्यम से जीव दया एवं गौ सेवा का अनूठा कार्य सकल जैन श्री संघ एवं आगंतुक महानुभावों की मंगलमय उपस्थिति में किया गया इस अवसर पर लाभार्थी बरडिया परिवार की सकल जैन श्री संघ अध्यक्ष अजय चोरडिया एवं उपस्थित समाज की महानुभावों द्वारा खूब-खूब अनुमोदना की गई साथ ही अखिल भारतीयबालिका परिषद महिदपुर रोड द्वारा ₹1100 की राशि गोपाल गौशाला गोगापुर समिति के प्रमुख विशाल राव नवघाणे को भेंट की गई गौशाला समिति, एवं बरडिया परिवार की ओर से सभी का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर समाज के सभी महानुभावों ने उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

