बैतूल पुलिस अधीक्षक,🔹 *महुआ बीनने के विवाद में हत्या — चिचोली पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।   – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल पुलिस अधीक्षक,🔹 *महुआ बीनने के विवाद में हत्या — चिचोली पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  

😊 Please Share This News 😊

बैतूल पुलिस अधीक्षक, श्री वीरेंद्र कुमार जैन के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी तथा एसडीओपी शाहपुर श्री राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना चिचोली पुलिस को हत्या के प्रकरण का खुलासा करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। इस प्रकरण में चिचोली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

 

 🔹*घटना का संक्षिप्त विवरण:* 

फरियादिया लक्ष्मी पति खुड्डा धुर्वे उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम सिंगरईखापा द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका खेत तथा पड़ोसी राकेश धुर्वे का खेत आपस में लगा हुआ है, जिनकी मेड़ पर महुआ का पेड़ स्थित है। महुआ सीजन में दोनों पक्ष उक्त पेड़ से महुआ बीनते हैं।

 

🔹दिनांक 03.04.2026 को प्रातः लगभग 09:00 बजे फरियादिया के पति खुड्डा धुर्वे महुआ बीनने खेत गए थे। इसी दौरान आरोपी राकेश धुर्वे ने महुआ बीनने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घायल खुड्डा धुर्वे को उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

 

 🔹*अपराध पंजीयन* 

थाना चिचोली में उक्त प्रकरण में पूर्व में मर्ग क्र. 30/26 के तहत मारपीट की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। उपचार के दौरान घायल खड्डा धुर्वे की मृत्यु होने पर अप.क्र. 102/2026, धारा 103(1) बीएनएस सहित अन्य धाराओं (धारा 296(ए), 115(2), 351(2) बीएनएस एवं धारा 194 बीएनएसएस) से बढ़ाया जाकर हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

🔹 *त्वरित पुलिस कार्रवाई:* 

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। जिला साइबर शाखा की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर आरोपी राकेश पिता फूलचंद धुर्वे उम्र 42 वर्ष निवासी सिंगरईखापा को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।

आरोपी से पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त सामग्री भी जप्त की गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय बैतूल में पेश किया गया है।

 

 🔹*महत्वपूर्ण भूमिका:* 

थाना प्रभारी चिचोली श्री हरिओम पटेल, उनि. गजेन्द्र भदौरिया, उनि. दिलीप यादव, प्रआर. सुनील राठौर, प्रआर. मुकेश उइके, प्रआर. शैलेश कुमार, आर. मनीष उइके, आर. कोमल मीना, आर. चालक हेमराज बरकड़े एवं आर. राजू उइके की सराहनीय भूमिका रही।

 

🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील:* 

 

पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के विवाद को हिंसा का रूप न दें। आपसी मतभेदों को शांति एवं कानून के दायरे में रहकर सुलझाएं। किसी भी आपात स्थिति या विवाद की जानकारी तत्काल डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते उचित पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

 

PRO Police Betul

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754