उज्जैन :महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, नाले का कचरा दिवार के सामने फेंक जाते हैं कर्मचारी.महाकाल लोक में देश-विदेश से रोजाना हजारों श्रद्धालु आते हैं, ऐसे में मंदिर के ठीक पीछे गंदगी का यह अंबार पूरे शहर की छवि खराब कर रहा है। नवाब बाबा की विशेष ख़बर  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन :महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, नाले का कचरा दिवार के सामने फेंक जाते हैं कर्मचारी.महाकाल लोक में देश-विदेश से रोजाना हजारों श्रद्धालु आते हैं, ऐसे में मंदिर के ठीक पीछे गंदगी का यह अंबार पूरे शहर की छवि खराब कर रहा है। नवाब बाबा की विशेष ख़बर 

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की दीवार से सटी  बेगमबाग कॉलोनी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आरोप है की कॉलोनी से गुजरने वाला मुख्य नाला महीनों तक साफ नहीं होता। जब नगर निगम के कर्मचारी महीनों बाद आते भी हैं, तो नाले से निकाला गया कचरा वहीं रहवासियों के घरों के सामने पटक कर चले जाते हैं। यह गंदगी फिर महीनों तक नहीं उठाई जाती।

 

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कचरे के ढेर से उठती दुर्गंध और मच्छरों के कारण बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। महाकाल लोक में देश-विदेश से रोजाना हजारों श्रद्धालु आते हैं, ऐसे में मंदिर के ठीक पीछे गंदगी का यह अंबार पूरे शहर की छवि खराब कर रहा है।

 

कॉलोनीवासियों ने बताया कि नगर निगम और क्षेत्रीय पार्षद को कई बार  मौखिक शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन नाले की नियमित सफाई तो दूर, निकाले गए कचरे को भी समय पर नहीं उठाया जाता। मजबूरी में लोगों को खुद ही बदबू और गंदगी के बीच रहना पड़ रहा है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754