रतलाम.भर्ती पश्चात अव्यवहारिक TET परीक्षा रद्द करवाने एवं प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करवाने हेतु अध्यापक / शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के नेतृत्व में आंदोलन का महा शंखनाद होगा। रीपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम.के समस्त अध्यापक संगठनों की संयुक्त बैठक दिनांक 03 अप्रैल 2026 को हनुमान ताल, रतलाम में आयोजित की गई, जिसमें सभी जिला अध्यक्षों की सहभागिता व समर्थन से प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा की गणना व TET परीक्षा निरस्त करवाने सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में शिक्षकों का पक्ष रखने हेतु सामुहिक संघर्ष के लिए प्रदेश स्तरीय चरणबद्ध आंदोलन पर सर्वसम्मति बनी है। जिसमें 8 अप्रैल को जिला स्तर पर धरना, 11 अप्रैल को ब्लाक स्तर पर धरना एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन, 18 अप्रैल को भोपाल स्तर पर सामुहिक धरना प्रदर्शन पर सहमति बनाई गई।
बैठक में शामिल मुनींद्र दुबे, गोपाल बोरिया, सुनील कुमार गोंड, नरेंद्र कुमार टांक, शैतान सिंह राठौर, चरण सिंह चौधरी, मोहन सिंह सोलंकी, पिंकी यादव, स्वतंत्र श्रोत्रिय, दिनेश परिहार सहित समस्त संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहें। बैठक के पश्चात समस्त जिलाध्यक्षों ने जिले के समस्त अध्यापकों से TET के विरोध में कल दिनांक 08 अप्रैल बुधवार को सायं 4:30 बजे ज्ञापन देने हेतु न्यू कलेक्टोरेट, रतलाम में उपस्थित रहने का आह्वान किया है । यह जानकारी संयुक्त मोर्चा के सुनील कुमार गोंड और आलोक कोठारी ने दी है ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

