घोड़ाडोंगरी में आयोजित ‘आदि रंग महोत्सव’ का समापन समारोह भव्य एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

घोड़ाडोंगरी में आयोजित ‘आदि रंग महोत्सव’ का समापन समारोह भव्य एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।

😊 Please Share This News 😊

*अनहद ने दी शानदार प्रस्तुतियां, हुए सम्मानित*

घोड़ाडोंगरी में आयोजित ‘आदि रंग महोत्सव’ का समापन समारोह भव्य एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें समापन समारोह के दौरान कला क्षेत्र में एशिया का शीर्ष विश्वविद्यालय इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ छग से सम्बद्ध अनहद कला संगीत शिक्षा समिति के संचालक दिलीप रावत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके उपस्थित रहे। साथ ही घोड़ाडोंगरी विधायक, बैतूल जिला कलेक्टर श्री सूर्यवंशी, विवेक पांडे, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर सहित अन्य अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। महोत्सव के अंतिम दिवस का आयोजन श्री अनहद कला संगीत महाविद्यालय के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई। जिसमें संगीत और लोक संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया।। समापन अवसर पर कलाकारों ने आदि देव महादेव एवं बड़ा देव पर आधारित भजनों के साथ-साथ रागों पर आधारित लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मुख्य गायक दिलीप रावत, मनीषा परते, ममता उईके एवं अनहद संगीत महाविद्यालय के अन्य साथी कलाकारों ने गायन, वादन एवं नृत्य के माध्यम से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीन दिवसीय इस महोत्सव का समापन उत्साह और उल्लास के वातावरण में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित आमजन ने कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]