जबलपुर *रसोई पड़ी मौन जिम्मेदार कौन ?* *बढ़ती मंहगाई व गैस की किल्लत के खिलाफ एनएसयूआई की जनआक्रोश यात्रा* *रानीताल चौक से बीजेपी कार्यालय तक निकाला अर्थी जुलूस* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जबलपुर *रसोई पड़ी मौन जिम्मेदार कौन ?* *बढ़ती मंहगाई व गैस की किल्लत के खिलाफ एनएसयूआई की जनआक्रोश यात्रा* *रानीताल चौक से बीजेपी कार्यालय तक निकाला अर्थी जुलूस*

😊 Please Share This News 😊

जबलपुर/ देश में लगातार बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत से परेशान आम जनता की आवाज़ को बुलंद करने हेतु 

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के स्थापना दिवस के अवसर पर, कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव देवकी पटेल के नेतृत्व में 

जन आक्रोश जुलूस निकालकर भाजपा कार्यालय तक अर्थी जुलूस निकाला और विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में हल्की झड़प भी हुई। 

 

एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव देवकी पटेल ने केंद्र सरकार की असवच्छता,जनविरोधी नीतियों, और महंगाई को बढ़ावा देने के लिए आलोचना करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज आम जनता महंगाई और गैस संकट से परेशान है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती गैस सिलेंडर की किल्लत ने आज हर घर की रसोई को संकट में डाल दिया है‌ घर-घर की माताएं एवं बहनें भारी परेशानियों का सामना कर रही हैं, गरीब और मध्यम वर्ग त्रस्त है लेकिन जिम्मेदार लोग मौन बैठे हैं जनता अब जाग चुकी है अन्याय अब सहन नहीं किया जाएगा हमारी केंद्र सरकार से मांग हैं कि वह महंगाई और गैस संकट के मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई करे और आम जनता को राहत प्रदान करे। इस अवसर पर सौरभ नाटी शर्मा, लखन घनघोरिया, देवकी पटेल,

विनय सक्सेना, संतोष दुबे , अयोध्या तिवारी ,अभिषेक यादव रविंद्र गौतम कमलेश यादव गीता शरद तिवारी समर्थ अवस्थी,सागर शुक्ला, इंद्रजीत कुशवाहा रविंद्र कुशवाहा नंद कुमार कुशवाहा प्रवीण चौहान,शफी खान,रितेश गुप्ता,आयुष पहाड़िया सिद्धांत जैन आशीष सावले अंकुर गुप्ता रौनक मिश्रा बबलू नामदेव रज्जू सराफ अजय रावत, राहुल यादव दिलीप साहू पंकज पटेल सतीश तिवारी कमल दीक्षित अंचित सोनी शान कुमार प्रतीक शुक्ला, अनुराग शुक्ला पलाश यादवपप्पू पटेरिया पप्पी पटेरिया रोशनी पटेरिया कीर्ति सिंह भावना निगम गीत शरद तिवारी इंदिरा पाठक तिवारीगुड्डू नवी रिजवान अली कोटी एजाज अदनान राजेश सोनकर, आर्या पटेल ,मेवा लाल पटेल केशव कोरी सीमा तिवारी मनोज नामदेव रंजीत कोरी विवेक अवस्थी भानु यादव नीतू जैन अद्भुत बाजपेई सचिन जैन राजकुमार पप्पी सोनी बबला यादव पंकज पांडे, विवेक भोसले आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]