उज्जैन की दबंग न्यूज 🎯 हमारे दबंग भाई प्रैस मीडिया फोटोग्राफर 📷सेफू भाई की रिपोर्ट शाहिद पार्क🌹🌹 पर सभी स्वतंत्रता सेनानी की याद में 2मिनट मोन रखा सर सय्यद अहमद वेलफेयर सोसायटी 🇮🇳 के तत्वाधान में
|
😊 Please Share This News 😊
|
गीदड़ की 100 दिन की जिंदगी से शेर की 1 दिन की जिंदगी बेहतर है. टीपू सुल्तान. शेरे मैसूर सुल्तान फतेह अली खान टीपू सुल्तान का 223 वा शहीदी दिवस आज शहीद पार्क शहीद स्मारक पर मनाया गया संस्था अध्यक्ष पंकज जयसवाल एवं उपाध्यक्ष समीर उल हक ने विस्तृत जानकारी देते बताया सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज शहीद पार्क पर टीपू सुल्तान एवं देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीरों को शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों का स्मरण किया गया समाजसेवी शाकिर शेख ने अपने उद्बोधन में कहा टीपू सुल्तान अंग्रेजी मंसूबे मै सबसे बड़ी रुकावट थे अंग्रेजी हुकूमत के रास्ते में सबसे बड़ा कांटा थे अंग्रेजों ने तय कर लिया था जब तक टीपू सुल्तान जीवित है हमारा हिंदुस्तान पर कब्जा नहीं हो सकेगा अंग्रेजों ने महाराजा त्रवंकोर , पेशवा और निजाम को अपने साथ मिला लिया टीपू सुल्तान के पिता नवाब हैदर अली ने भी अंग्रेजों को अनेक युद्धों में धूल चटाई टीपू सुल्तान एक कुशल सेनानायक एवं न्याय प्रिय प्रशासक थे आपने राकेट लांचर और मिसाइल का आविष्कार सबसे पहले हिंदुस्तान में आपने किया था पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने भी देश का पहला मिसाइल मैन बताया था महामहिम राष्ट्रपति कोविंद ने भी टीपू सुल्तान को न्याय प्रिय और कुशल प्रशासक बताया था अंग्रेजों ने जानबूझकर आप की छवि को धूमिल करने के लिए उनको एक दुष्ट शासक के रूप में पेश किया इसके विपरीत आप एक कुशल एवं न्याय प्रिय शासक थे देश के अनेक कुर्तियों को खत्म करवाया अछूत महिलाओं को स्तन पर वस्त्र ढकने का अधिकार टीपू सुल्तान ने दिलाया आपने 800 राजाओं के खिलाफ इस अवमानवीय प्रथा को खत्म करने के लिए युद्ध लड़ा l इस नहीं प्रथा को खत्म कराने में आपके रास्ते में जो भी आया उसको आपने सजा दी आपने प्रजा के लिए अनेक सराहनीय कार्य किए जिसमें कावेरी बांध का निर्माण में भी आपकी अहम भूमिका रही आप एक न्याय प्रिय प्रशासक थे अंग्रेजों ने फूट डालो राज करो नीति के अंतर्गत आपकी छवि को धूमिल किया टीपू सुल्तान आज ही के दिन अंग्रेजों से मुकाबला करते हुए 4 मई 1799 को श्रीरंगापटनम में वीरता पूर्वक लड़ते हुए शहीद हो गए टीपू सुल्तान की शहादत के बाद अंग्रेज कर्नल ने कहा था कि अब हिंदुस्तान हमारा है टीपू सुल्तान की शहादत के मात्र 58 साल बाद ही पूरे हिंदुस्तान पर अंग्रेजो का कब्जा हो गया सिर्फ वही रियासतें बची थी जिन्होंने अंग्रेजों के साथ हाथ मिला लिया था l अंग्रेजों ने जब महाराजा त्रवंकोर ,पेशवा एवं निजाम की मदद से श्रीरंगापटनम में आपके किले को घेर लिया तो आप के सलाहकारों ने आपको राय दी थी कि आप सुरंग से निकलकर सुरक्षित यहां से निकल सकते हैं लेकिन आपने कहा था कि 100 दिन की गीदड़ की जिंदगी से शेर की 1 दिन की जिंदगी बेहतर है और आपने वीरता पूर्वक मुकाबला किया और आप वीरगति को पा गए आपकी सेना एवं मंत्री मंडल मे हिंदू मुस्लिम समानता से शामिल थे lटीपू सुल्तान को अगर आप खुली आंखों से देखेंगे तो एक न्याय प्रिय और कुशल प्रशासक के रूप में आप उन्हें याद कर सकते हैं और अगर आंखों पर पट्टी बांधकर देखेंगे तो जैसा चाहे आप को अधिकार है l टीपू सुल्तान एवं देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीरों को चेतन ठक्कर ,रेहान शफ़क़, खोजेमा चांदा भाई वाला, राजेश अग्रवाल ,फैज अहमद जाफरी, आबिद खान, शरीफ मैकेनिक, हाजी मोहम्मद अली भाई रंगवाला, हाजी फजल बैग ,राकेश उपाध्याय, अनुदिप गंगवार, अशरफ पठान, डॉ गुलरेज गौरी मोहम्मद रईस, संजय जोगी, दीपक पांडे ,मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन ,सचिव धर्मेंद्र राठौर, समाजसेवी मोहम्मद इकबाल उस्मानी ने शहीदों का स्मरण किया उपरोक्त जानकारी उप संयोजक हाजी शेरू भाई राइन ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

