पुणे, एएनआइ। सीरम इंस्टीट्यूट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने कंपनी द्वारा तैयार ‘कोवोवैक्स’ को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने बुधवार को कहा है कि कोविड रोधी टीका कोवोवैक्स🎯 12 साल से 🏃ज्यादा उम्र🙋 के सभी लोगों के लिए 🤔उपलब्ध है।🤗
|
😊 Please Share This News 😊
|
पूनावाला ने ट्वीट किया कि आप में से बहुत लोगों ने पूछा है कि क्या कोवोवैक्स वयस्कों के लिए उपलब्ध है। इसका उत्तर हां है, यह 12 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए उपलब्ध है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कोवोवैक्स (नोवोवैक्स) अब भारत में बच्चों के लिए उपलब्ध है। यह भारत में निर्मित एकमात्र वैक्सीन है जो यूरोप में भी बेची जाती है और इसकी प्रभावशीलता (एफीकेसी) 90 प्रतिशत है। यह हमारे बच्चों की सुरक्षा के लिए एक और टीका उपलब्ध कराने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
A lot of you have asked if Covovax is available for adults. The answer is yes, it is available for everyone above the age of 12.
राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह ने दी मंजूरी
उल्लेखनीय है पिछले हफ्ते, टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटागी) ने सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया की कोवोवैक्स वैक्सीन को 12-17 आयु वर्ग के लिए मंजूरी दी थी। अगर आप अभिभावक हैं। मंगलवार को सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (SII) ने कोवोवैक्स (Covovax) की प्रत्येक डोज की कीमत 900 रुपये से घटाकर 225 रुपये कर दी है। निजी टीकाकरण केंद्रों में 12 से 17 साल की आयु के बच्चों के टीकाकरण के लिए कोवोवैक्स को कोविन पोर्टल पर शामिल किए जाने के बाद कीमत में कटौती की गई।
घटाई गई वैक्सीन की कीमत
मंगलवार को एसआइआइ के सरकारी एवं नियामक मामलों के निदेशक, प्रकाश कुमार सिंह ने सरकार को सूचित किया है कि निजी अस्पतालों के लिए फर्म, प्रत्येक खुराक की कीमत 900 रुपये से घटाकर 225 रुपये कर रही है। इसके अलावा, कोई भी निजी अस्पताल सेवा शुल्क के रूप में 150 रुपये तक ले सकता है। गौरतलब है कि कोविन पोर्टल (COWIN) पर कोवोवैक्स की कीमत संशोधित की गई है।
बताते चलें कि भारत के ड्रग रेगुलेटर (DGCI) ने पिछले साल 28 दिसंबर को व्यस्कों में कोवोवैक्स वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दी थी और 12 से 17 साल के बच्चों के लिए इसे कुछ शर्तों के साथ बीते 9 मार्च को मंजूरी दी गई थी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

