उज्जैन पुलिस *माननीय राष्ट्रपति महोदय के आगमन पर उज्जैन पुलिस सतर्क…मकानों एवं होटलों की देर रात तक चेकिंग जारी*।
|
😊 Please Share This News 😊
|
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह 27 मई को अपरान्ह 4 बजे से नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2022 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। बैठक में सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल होंगे।
उज्जैन कोरोना हेल्थ बुलेटिन
*निकाय चुनाव के पहले ही मतदाता सूची को लेकर विवाद, चुनाव आयोग पहुंची BJP*
भोपाल। मध्यप्रदेश में बीजेपी ने मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं. बीजेपी नेताओं का कहना है कि इस तरह की स्थिति मध्यप्रदेश की लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में है.बीजेपी प्रतिनिधि मंडल मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर नगरी निकाय चुनाव संचालन समिति के संयोजक उमाशंकर गुप्ता के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचा.
बीजेपी ने ज्ञापन सौंपा : बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने आयोग आयुक्त को अपना ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि प्रदेश की लगभग हर विधानसभा सीटों से 4 से 5 हजार मतदाताओं के नाम काटे गए हैं. प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि अभी प्रकाशित मतदाता सूचियों के निरीक्षण का सभी मतदाताओं को अवसर प्राप्त नहीं हुआ है. इसलिए पुरानी प्रकार से सूची में काटे गए नाम का आधार प्रकाशित किया जाए.
बीजेपी ने रखीं ये मांगें : बीजेपी ने मांग की है कि शासन द्वारा सभी विस्थापित बस्तियों के मतदाताओं को राज्य चुनाव आयोग द्वारा उनके मतदान केंद्रों की जानकारी देने की व्यवस्था विशेष रूप से सुनिश्चित की जाए. स्थानीय निकायों के मतदान केंद्रों की सूची जल्द से जल्द घोषित की जाए. मतदान केंद्रों की घोषणा के साथ ही बीएलओ के नाम भी घोषित किए जाएं. दोनों प्रक्रिया के बाद ही मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन कर भूत केंद्र पर प्रदर्शित की जाए. इसके बाद आपत्तियां बुलाकर अंतिम प्रकाशन किया जाए. बीजेपी प्रतिनिधिमंडल के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयुक्त ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

