नेशनल डेस्क: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड से संबंधित मनी लॉड्रिंग केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नोटिस दिया है। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

नेशनल डेस्क: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड से संबंधित मनी लॉड्रिंग केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नोटिस दिया है।

😊 Please Share This News 😊

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय एजेंसी ने कांग्रेस नेताओं को यह नोटिस कुछ दिन पहले जारी किए हैं। सूत्रों का कहना है कि इन दोनों नेताओं से 8 जून को पूछताछ की जा सकती है। इस बीच कांग्रेस ने कहा कि यह मामला जांच एजेंसी ने सात साल पहले ही बंद कर दिया था लेकिन अब इसका इस्तेमाल कांग्रेस नेताओं को डराने तथा परेशान करने के लिए किया जा रहा है।

कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मामले में कहा कि ईडी ने 8 जून को राहुल गांधी और सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है। सोनिया गांधी इस पूछताछ में जरूर शामिल होंगी लेकिन राहुल गांधी फिलहाल विदेश गए हैं। सिंघवी ने कहा कि अगर राहुल गांधी तब तक वापस आ जाएंगे तो वे भी पेश होंगे, वरना ईडी से और वक्त मांगा जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल हेराल्ड मामला कथित रूप से 2000 करोड़ रुपए की राशि के दुरुपयोग से संबंधित है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754